चंडीगढ़। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक जमीन से जुड़े हुए नेता हैं, जिनका चरित्र बेदाग है। उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री को लगनशील और ऊंची सोच का धनी व्यक्ति बताया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उपराष्ट्रपति ने हरियाणा को असीम संभावनाओं का प्रदेश करार देते हुए कहा कि यह प्रदेश देश का सिरमौर है और हर क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का टैलेंट और भी अधिक उभरकर सामने आएगा।
जगदीप धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निश्चित रूप से कुछ नायाब काम करेंगे और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने हरियाणा को नायब सिंह सैनी के रूप में एक सक्षम साथी और सारथी मिलने पर संतोष व्यक्त किया।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला : 6 वार में से 2 गहरे,एक्टर की टीम ने प्रशंसकों को धैर्य बनाए रखने को कहा
सैफ अली खान पर हमला : जांच के लिए पुलिस की सात टीमों का गठन
बतौर राष्ट्रपति बाइडेन का आखिरी संबोधन, दी सलाह- हमेशा सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ खड़े रहिए
Daily Horoscope