• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पद्मश्री साहित्यकार डॉ. संतराम देशवाल और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर को किया सम्मानित

Chief Minister Naib Singh Saini honoured Padma Shri litterateur Dr. Santram Deswal and Paralympic gold medalist Harvinder - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज उनके निवास संत कबीर कुटीर पर पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार डॉ संतराम देशवाल और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर ने सपरिवार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ संतराम देशवाल और हरविंदर को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने भी पद्मश्री सम्मान के लिए बधाई दी। उल्लेखनीय है कि डॉ संतराम देशवाल हरियाणवी लोक साहित्य के साथ-साथ हिन्दी साहित्य के भी प्रतिष्ठित वि‌द्वान हैं। उनकी पहचान हरियाणा की लोकभाषा, लोक संस्कृति एवं लोक साहित्य के संरक्षक के रूप में प्रतिष्ठापित हो चुकी है। देशवाल जी का जीवन और कृतित्व हरियाणवी लोक संस्कृति, लोक साहित्य, हिंदी साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता, संपादन, शोधकार्य, शोध-निर्देशन और समाज-सेवा के प्रति समर्पित रहा है।
हरविंदर सिंह पैरा-तीरंदाज हैं। वे पहले भारतीय पैरा तीरंदाज बने, जिन्होंने पैरालिंपिक और एशियाई पैरा खेलों में भारत के लिए ऐतिहासिक पदक जीते। इन्हें पैरा-तीरंदाजी के खेल में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 2021 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Naib Singh Saini honoured Padma Shri litterateur Dr. Santram Deswal and Paralympic gold medalist Harvinder
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, chief minister naib singh saini, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved