चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित देशव्यापी ‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ के संबंध में सरकारी प्रस्ताव पेश किया और सदन में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ।
मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि गत 29 जुलाई, 2026 को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुरू हुआ यह अभियान 20 फरवरी, 2027 तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के समता, ममता, करुणा, सेवा, भक्ति, सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना तथा विभिन्न वर्गों में सामाजिक एकता को और मजबूत करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान का शुभारंभ संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से हुआ। इस अवसर पर वहां की पवित्र मिट्टी से भरे कलश का पूजन कर उन्हें देशभर के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को सौंपा गया। हरियाणा में श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी की कलश यात्रा 4 अगस्त, 2026 को पहुंची तथा इसके स्वागत में 5 अगस्त, 2026 को गुरुग्राम स्थित माता शीतला मंदिर परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें लाए गए कलशों को जिला एवं ग्राम स्तर तक पहुंचाया जा रहा है, जहां श्रद्धालु पावन मिट्टी को स्थानीय मंदिरों की मिट्टी में मिलाकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
*5 अक्तूबर से 5 नवंबर तक हरियाणा में चलेगी समरसता यात्रा*
नायब सिंह सैनी ने कहा कि समरसता यात्रा आगामी 5 अक्तूबर को हरियाणा में पहुंचेगी और 5 नवंबर, 2026 तक चलेगी। यात्रा के स्वागत के लिए इसके मार्ग में पूरे प्रदेश में प्रवेश द्वार और स्वागत स्थल तैयार किए जाएंगे तथा जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, 26 नवंबर, 2026 से 15 जनवरी, 2027 तक छात्रावासों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग केंद्रों में विशेष संवाद आयोजित किए जाएंगे।
*भक्ति आंदोलन के माध्यम से समाज में नई जागृति लाई*
नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का जन्म 649 वर्ष पहले माघ पूर्णिमा के पावन दिन काशी की पुण्य भूमि पर हुआ था। उनका व्यक्तित्व पूर्णिमा के चंद्रमा की तरह शीतल एवं उज्ज्वल था। उन्होंने भक्ति आंदोलन के माध्यम से समाज सुधार का साहसिक और ऐतिहासिक कार्य किया। उस समय जाति-पाति, अंधविश्वास तथा ऊंच-नीच में उलझे समाज में उन्होंने नई जागृति पैदा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी का अमर संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ हमें सिखाता है कि यदि नीयत साफ हो, भाव पवित्र हों और कर्म लोक-कल्याण के लिए हों, तो साधारण से साधारण स्थान भी तीर्थ बन जाता है। उन्होंने अध्यात्म को महलों और मंदिरों तक सीमित नहीं रहने दिया, बल्कि उसे गरीब की झोपड़ी, मेहनतकश के पसीने और मानव सेवा से जोड़ा।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी को निर्गुण भक्ति आंदोलन का प्रमुख संत माना जाता है। उनकी भक्ति में जाति, वर्ग अथवा बाहरी दिखावे के लिए कोई स्थान नहीं था। उन्हें स्वामी रामानंद जी का शिष्य माना जाता है और इस दृष्टि से संत कबीर तथा गुरु रविदास जी को एक ही व्यापक भक्ति परंपरा का प्रतिनिधि माना जाता है।
*प्रधानमंत्री ने गुरु रविदास जी की जन्मस्थली पर शीश नवाया*
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2016 में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर जाकर शीश नवाया था। उस समय उन्होंने जन्मस्थली के विकास का संकल्प व्यक्त किया। वर्ष 2019 में जन्मस्थली के विस्तार एवं विकास की बड़ी परियोजना की आधारशिला रखी गई और इसके प्रथम चरण के विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 अगस्त, 2023 को मध्य प्रदेश के सागर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक एवं संग्रहालय की आधारशिला रखी। इसके अलावा, फरवरी 2024 में जन्मस्थली पर लगभग 32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया तथा लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से संत रविदास संग्रहालय एवं पार्क की आधारशिला रखी गई। इसमें गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं को प्रदर्शित करने वाली आर्ट गैलरी और संग्रहालय बनाया जाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 फरवरी को डेरा सचखंड बल्लां में संत श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया था।
*हरियाणा में उमरी में 124 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गुरु रविदास धाम*
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र के उमरी में 5 एकड़ भूमि पर भव्य गुरु रविदास धाम बना रही है। इसका भूमि पूजन 15 मार्च, 2024 को किया गया था। इस परियोजना पर लगभग 124 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परिसर में संत रविदास जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की वाणी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में आदरपूर्वक स्थान मिला है। इससे स्पष्ट है कि उनकी वाणी ने पंथ, क्षेत्र और भाषा की सीमाओं को पार किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंग 345 में उनका प्रसिद्ध दोहा संकलित है— “बेगम पुरा सहर को नाउ। दूखु अंदोहु नहीं तिहि ठाउ।।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेगमपुरा का अर्थ है ऐसा स्थान, जहां कोई गम नहीं, कोई भय नहीं, कोई अन्याय नहीं, कोई भेदभाव नहीं और कोई शोषण नहीं। भक्त शिरोमणि मीराबाई ने भी अपनी रचनाओं में गुरु रविदास जी को अपना गुरु माना है, जो उनकी आध्यात्मिक प्रतिष्ठा और व्यापक स्वीकार्यता का प्रमाण है।ुरोध किया कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सदन ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में सभी हरियाणावासियों, विशेष रूप से विभिन्न संतों, महंतों, धर्माचार्यों एवं डेरा प्रमुखों, मंदिर समितियों तथा सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं से भाग लेने का आह्वान करता है।
*सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करना हमारा संकल्प*
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सदन संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी द्वारा मानव मात्र के लिए दी गई शिक्षाओं को याद करते हुए उन्हें नमन करता है तथा उनके 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित देशव्यापी ‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का प्रण लेता है।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के प्रति सच्ची श्रद्धा के रूप में उनकी अमर शिक्षाओं को हरियाणा प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचाने की आवश्यकता है, ताकि प्रदेश में आपसी सहयोग और भाईचारे की गौरवपूर्ण परंपरा अटूट बनी रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे इस सम्मानित सदन के सम्मुख गहन श्रद्धा के साथ प्रदेश के लोगों की ओर से श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित करने का अनुरोध करते हैं।
बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात
रणछोड़राय की कथा : जब आधी रात में खुद खुल गए मंदिर के द्वार, बैलगाड़ी से भक्त के साथ डाकोर चले आए श्री कृष्ण
काम और परिवार के बीच संतुलन पर अर्जुन बिजलानी बोले-'परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है'
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
राशिफल: इन राशियों के लिए दिन रहेगा खास, करियर और कारोबार में मिलेंगे लाभ के अवसर
शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग
इन श्रीकृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी का जश्न खास, जयपुर से कुरुक्षेत्र और दिल्ली तक दिखेगा कान्हा का रंग
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद
मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
बिग बॉस सीजन 20 : काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान, पैपराजी को लगाई फटकार
4 सितंबर का पंचांग: जन्माष्टमी की पूजा का समय कब, 4 सितंबर को गृहस्थ लोग मनाएंगे श्री कृष्ण जन्मोत्सव
3 सितंबर 2026 पंचांग: कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि पर बन रहे शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
'दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

भारत दो साल में मेट्रो नेटवर्क की लंबाई में अमेरिका को पीछे छोड़ देगा: मनोहर लाल

कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: सचिन पायलट पंजाब, सुरजेवाला गुजरात और भूपेश बघेल असम के प्रभारी बने
राशिफल 5 सितंबर: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद
बिग बॉस सीजन 20 : काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान, पैपराजी को लगाई फटकार
साउथ सिनेमा अपनी जड़ों से जुड़ा, यही उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती : नैला ग्रेवाल
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'
श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात
रीढ़ की हड्डी से लेकर पाचन तक हर समस्या का समाधान है वृश्चिकासन
शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन
'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास
डांस वीडियो पोस्ट करते ही ट्रोल हुईं मन्नारा चोपड़ा, वजन पर लोगों ने किए कमेंट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का फाइनल चैप्टर अनाउंस, मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, बोले-सही समय पर करूंगा खुलासा
जया बच्चन की डांट से कैसे बचते हैं अमिताभ बच्चन, बोले-'स्टाफ न हो तो घर का सारा काम मैं ही करता हूं'
कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर
'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज
योग में विशेष है 'महामुद्रा' का महत्व, शरीर ही नहीं मन को भी रखता है स्वस्थ
देखें आज 05/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope