• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीरज चोपड़ा को ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी बधाई

Chief Minister Manohar Lal congratulated Neeraj Chopra on his historic achievement - Chandigarh News in Hindi

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता है स्वर्ण पदक चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीरज चोपड़ा द्वारा विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश दोनों को फिर से गौरवान्वित करने के सुनहरा अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले भारत के पहले एथलीट बने हैं।
मनोहर लाल ने नीरज चोपड़ा के परिवार, कोचों और सभी खेल प्रेमियों को भी बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नीरज चोपड़ा के निरंतर प्रयासों से वैश्विक मंच पर हरियाणा और देश को और अधिक जीत मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को पोषित करने के लिए हरियाणा सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया और आश्वस्त किया कि राज्य खेलों को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को जारी रखेगा, जिससे एथलीटों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने और सफल होने के लिए एक मंच सुनिश्चित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Manohar Lal congratulated Neeraj Chopra on his historic achievement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, chief minister, manohar lal, congratulated, international athlete, neeraj chopra, gold medal, javelin throw event, world athletics championship, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved