• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री खट्टर करेंगे पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद

Chief Minister Khattar will interact directly with the beneficiaries of PM Awas Yojana - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को सायं 5 बजे ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लाभार्थियों से उनके अनुभवों और योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की कठिनाई के बारे में भी फीडबैक लेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसी न किसी एक वर्ग से सीधा संवाद करने की पहल शुरू की थी। इसी पहल के अनुरूप मुख्यमंत्री हर शनिवार को सांय 5 से 6 बजे तक सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करते हैं और उनके फीडबैक लेते हैं। सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम में हर बार लगभग 10 से 15 हजार लाभार्थियों से सीधा संवाद होता है। इस कार्यक्रम में सम्बन्धित जिलों के उपायुक्त तथा विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़ते हैं। मुख्यमंत्री योजनाओं के फीडबैक लेने के साथ-साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की चूक व कमी पाए जाने पर तुरंत एक्शन भी लेते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Khattar will interact directly with the beneficiaries of PM Awas Yojana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, chief minister, manohar lal, beneficiaries, pm awas yojana, interaction, audio conferencing, saturday, feedback, experiences, difficulty, availing benefits, scheme, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved