• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री ने मलेशियाई निवेशकों को हरियाणा के एआई इकोसिस्टम में निवेश के अवसर तलाशने का दिया निमंत्रण

Chief Minister invites Malaysian investors to explore investment opportunities in Haryana AI ecosystem - Chandigarh News in Hindi

खास खबर। चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सोमवार को हरियाणा निवास में मलेशिया के पेनांग के उप मुख्यमंत्री जगदीप सिंह देव ने मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा और पेनांग के बीच निवेश, प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, रोजगार तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान पेनांग के उप मुख्यमंत्री जगदीप सिंह देव ने अपनी सिख और पंजाबी विरासत का उल्लेख करते हुए इस क्षेत्र के साथ अपने विशेष जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सितंबर में पेनांग में एक प्रमुख ऐतिहासिक गुरुद्वारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया।
पेनांग के उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रौद्योगिकी आधारित निवेश के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। राज्य नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई पीढ़ी के उद्योगों के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पेनांग के उपमुख्यमंत्री और वहां के नेतृत्व को अप्रैल 2027 में आयोजित होने वाले आगामी ‘हैपनिंग हरियाणा’ कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने पेनांग के नेतृत्व और मलेशियाई निवेशकों को हरियाणा में निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने विशेष रूप से पंचकूला और गुरुग्राम में विकसित किए जा रहे आगामी एआई हब्स का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा और पेनांग के बीच सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ऐसे मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारी संबंध स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो राज्य में निवेश, नवाचार और रोजगार के साथ-साथ लोगों के लिए नए अवसरों का सृजन करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा और पेनांग के बीच बढ़ता सहयोग प्रौद्योगिकी, निवेश, कौशल विकास और आर्थिक विकास के क्षेत्र में पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी को नई दिशा प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister invites Malaysian investors to explore investment opportunities in Haryana AI ecosystem
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nayab singh saini, jagdeep singh deo, haryana penang bilateral ties, investment technology skill development, malaysia haryana cooperation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved