- मुश्किल शब्द को अपने शब्दकोश से निकालना होगा, चुनौती समझ कर करना होगा काम –मुख्यमंत्री
- दूसरों की नकल न करें, एक ही काम में श्रेष्ठता हासिल करें, सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की रखें जानकारी, परिवार समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ाने में करें उनका सदुपयोग
चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश के भविष्य का आधार बनने वाले प्रदेश के युवाओं से सीधा संवाद कर उन्हें जीवन में सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हुए सफल होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा स्वयं पर विश्वास करें और सकारात्मकता बनाए रखें, जीवन में जो भी अवसर प्राप्त हों, उन अवसरों का लाभ उठा कर परिवार, समाज और राष्ट्र के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। यही जीवन का सही उद्देश्य है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री आज यहां सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत ओडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 24 से 25 वर्ष आयु के युवाओं से सीधा संवाद कर रहे थे। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को जीवन में सफल होने के लिए एक 20 सूत्रीय मंत्र दिया।
मुश्किल शब्द को अपने शब्दकोश से निकालना होगा, चुनौती समझ कर करना होगा काम
मनोहर लाल ने कहा कि इस आयु वर्ग में मन में कई प्रकार के विचार उत्पन्न होते हैं, इसलिए जीवन में कुछ भी करने से पहले मन में अवश्य विचार करें। उन्होंने कहा कि जीवन में एक शब्द सबके सामना आता है, वो है मुश्किल। हमें यह मानना है कि मुश्किल कुछ भी नहीं है, बल्कि हमें उसे चुनौती मान कर उसका मुकाबला करना चाहिए, तभी हमें सफलता मिलती है।
जीवन को बाधा दौड़ समझकर मज़बूत व्यक्तित्व बनाना होगा
उन्होंने कहा कि जीवन में बाधाएं आएंगी, लेकिन उन बाधाओं को पार करके आगे बढ़ना होगा। इस आयु में नशे की लत, आपराधिक संगति, दिशाहिनता, हिंसा इत्यादि गलत रास्तों की ओर मन जाने लगता है, इससे बचना है। हमें इन रास्तों से हटकर मज़बूत व्यक्तित्व बनाना होगा। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अन्य को भी सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित करना है। इतना ही नहीं, समाज में जो कमजोर वर्ग है, उसकी भी सुरक्षा करनी है।
दूसरों की नकल न करें, एक ही काम में श्रेष्ठता हासिल करें
मनोहर लाल ने युवाओं से कहा कि हमें दूसरों की नकल नहीं करनी चाहिए। भिन्न जीन और भरण पोषण हमें यूनिक बनाते हैं। हमें चाहिए कि जिस काम में हम अच्छे हैं, उसी में श्रेष्ठ बनें। इसके साथ हमें टीम वर्क सीखना चाहिए। हम अपने स्किल का पूर्ण लाभ तभी उठा पायेंगे जब हममें पीपल-स्किल होगा। छोटे-छोटे काम के लिए भी कई लोगों को मिलकर काम करना पड़ता है।
जीवन में सकारात्मक सोच रखें, उमंग और मन में उत्साह होना चाहिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सोच सकारात्मक होनी चाहिए। दिल में उमंग और मन में उत्साह होना चाहिए। जिंदगी में कुछ कर गुजरने की ललक होनी चाहिए। हताश होंगे, नेगेटिव सोचेंगे तो कभी भला नहीं होगा। जीवन में सकारात्मक सोच के लिये ज़रूरी है कि हम नियमित योग-व्यायाम करें, आदतें ठीक रखें और नई-नई चीजें सीखते रहें। नई जगहों की यात्रा करें, नये लोगों से मिलें। नित नये अनुभव से हमारा स्वयं में विश्वास मज़बूत होगा, चुनौतियों का मुकाबला हम दृढ़ता से कर पायेंगे।
सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की रखें जानकारी, उनका सदुपयोग कर परिवार समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ाने में करें
मनोहर लाल ने कहा कि आज के युवाओं में जागरूकता होनी चाहिए। आधुनिक डिजिटल इकॉनमी में तरक़्क़ी के अंतहीन अवसर हैं। सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों की भी युवाओं को जानकारी होनी चाहिए और उनका सदुपयोग कर अपने आपको, परिवार को, समाज को और राष्ट्र को आगे बढ़ाना चाहिए। प्रजातंत्र में विरोधियों का काम विरोध करना है, लेकिन किसी की बात केवल सुनने की बजाय स्वयं आज़माकर देखें। उन्होंने कहा कि यदि कोई बात या कोई चीज ठीक नहीं है, तो सरकार को बतायें। हम मिल जुलकर प्रदेश को आगे लेकर जा सकते हैं, जहाँ रोज़गार के अवसर हों, सबके लिए आय के साधन हों।
सोशल मीडिया पर शरारती और नकारात्मक लोगों से बचकर समाज के निर्माण में करना चाहिए काम
मुख्यमंत्री ने युवाओं को सोशल मीडिया के उपयोग और सावधानी के संबंध में बताया कि आज सोशल मीडिया बहुत उपयोगी बन चुका है। लेकिन इसका इस्तेमाल शरारती लोग अफ़रा तफ़री फैलाने में भी करने लगे हैं। हमें उनके बहकावे से बचना है। हमें रास्ते से नहीं भटकना है। उन्होंने कहा कि अपना भाग्य अपने हाथ में है। अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें। ख़तरा उठाने से न झिझके। जो अपना समय, साधन और प्रभाव आपके लिए खर्च करते हैं, उनके प्रति कृतज्ञता का भाव रखें। नए विचारों को अच्छा-खराब कहने के बजाय उसे कारगर करने की जुगत भिडाएँ। शोध में ये पाया गया है ऐसा करने से सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।
उन्होंने कहा कि तरक़्क़ी के लिए दो तरह की करेन्सी इकट्ठी करें। पहला- परफ़ोर्मन्स करेन्सी। अपना काम लोगों की उम्मीद से थोड़ा बेहतर करें। इससे आपकी साख बड़ेगी। दूसरा- रिलेशनशिप करेन्सी, लोगों से अच्छे सरोकार रखें, टीम प्लेयर होकर ही आप जिंदगी में कुछ बड़ा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में खुश रहना सीखने की चीज़ है। खुश आदमी से तात्पर्य वैसे आदमी से है जिसे आनंद, उत्साह और गर्व की ज़्यादा और उदासी, चिंता और गुस्से की अनुभूति कम होती है।
दूसरों से अपनी तुलना से बचना चाहिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच होनी चाहिए। हम दिमाग़ को अच्छी आदतें सिखा कर खुश रह सकते हैं। हमें दूसरों से अपनी तुलना से बचना चाहिए। इसके लिए अपने वर्तमान को गौर से देखें कि हालात क्या सचमुच में इतने बुरे हैं, जितना कि आप समझ रहे हैं। फिर, अगर तुलना ही करनी है तो अपने उन गए दिनों से करें जब हालात और भी बुरे थे। जल्दी ऊबने की आदत से बचने के लिए चीज़ों के बजाय अनुभव पर समय और पैसा लगाएँ। चीजें पुरानी पड़ जाती हैं, अनुभव हमेशा नया रहता है। कोई चीज़ अच्छी लगे तो ठहर जाएँ, टिक कर अनुभव करें। भागा-भागी में न रहें।
उन्होंने कहा कि मन में समाज को कुछ देने की सोच रखें। लोगों से मेलजोल, बातचीत रखें। एक शोध में पाया गया है कि सामाजिक सम्पर्क से रक्त धमनियों में ऑक्सीटोसिन रिलीज़ होता है जो सेरटोनिन की मात्रा को बढ़ाता है। इससे मन प्रफुल्लित रहता है। उन्होंने कहा कि भूटान ऐसा देश है, जिसने अपने नागरिकों की खुशी का पता लगाने के लिए हैप्पीनेस इंडेक्स बनाया है। हम सभी को मिलकर हरियाणा में भी हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि समय और पैसे के बीच समय को महत्व दें। दिमाग़ को काबू में रखने के लिए योग-ध्यान करें। स्वयं को कार्य में व्यस्त रखें, ताकि दिमाग में बुरे विचार न आ पाएं। स्वयं पर विश्वास करें, सकारात्मकता बनाये रखें, उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर कारगर और ज़िम्मेवार नागरिक बनें।
इस अवसर पर युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव विजेन्द्र कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, लोक सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ० अमित अग्रवाल और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बी.बी.भारती भी उपस्थित थे।
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
17 नवंबर का पंचांग: मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, शाम 5:09 बजे से 6:55 बजे तक अमृतकाल
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
BRICS+ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल सिनेमा का जश्न, सम्मान पाने वालों में भारतीय फिल्मों ने भी गाड़े झंडे
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
श्री अमर हरी सीतल धाम में कार्तिक मासोत्सव की धूम, 24 नवंबर को मनेगा श्री गुरुनानक देव जी का 557वाँ जन्मोत्सव
चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी नहीं पड़ीः राजनाथ सिंह

भारत और इटली आर्थिक साझेदारी को करेंगे मजबूत, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर फोकस: पीयूष गोयल

'सुर्खियोफोबिया' जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
धरती को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी, छोटी-छोटी कोशिशें भी ला सकती हैं बड़ा बदलाव : रकुल प्रीत सिंह
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 18/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope