• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री ने भिवानी जिले में 9.39 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 13 ओडीआर सड़कों के सुधार कार्य को दी मंजूरी

Chief Minister approves improvement work of 13 ODR roads costing more than Rs 9.39 crore in Bhiwani district - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी जिले की 13 ओडीआर सड़कों की विशेष मरम्मत एवं सुधार के लिए प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इस प्रोजेक्ट पर 9.39 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन परियोजनाओं में 25.36 लाख रुपये की लागत से भिवानी जिले में गांव कौंट मानहेरू से नांगल तक 0.350 किलोमीटर लंबी सड़क, 48.49 लाख रुपये की लागत से गांव नवा से लोहानी 3.900 किलोमीटर सड़क, 1.13 करोड़ रुपये की लागत से 1.900 किमी लंबी संजय मेमोरियल इंस्टिट्यूट एप्रोच सड़क, 12.14 लाख रुपये की अनुमानित लागत से 0.265 किमी कृष्णा कॉलोनी एप्रोच सड़क तथा 43.36 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सिटी रेलवे स्टेशन रोड (बाल भवन) से भिवानी चांग रोड 0.350 किमी तक का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल है। इसके अलावा, 64.95 लाख रुपये की अनुमानित लागत से 1.400 किमी मानहेरू से मध-माधवी सड़क, 2.04 करोड़ करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से गांव नीमरीवाली से रूपगढ़ तक 4.20 किमी लंबी सड़क, 70.25 लाख रुपये की लागत से गांव रूपगढ़ नंदगांव नरसिंहवास 5.250 किमी लंबी सड़क, 80.90 लाख रुपये की लागत से गांव धिराणा कलां-राजगढ़ 4.225 किमी लंबी सड़क, 1.37 करोड़ रुपये की लागत से गांव धारेरू से बडाला 3.150 किलोमीटर सड़क तथा 95.35 लाख रुपये की अनुमानित लागत से गांव मानहेरू से हिंडोल 3.200 किलोमीटर सड़क की विशेष मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 2 अन्य सड़कों के मरम्मत कार्यों को भी मंजूरी दी गई।
प्रवक्ता ने बताया कि ये पहल हरियाणा सरकार की बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है और सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी में सुधार होने से जनता को बहुत लाभ होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister approves improvement work of 13 ODR roads costing more than Rs 9.39 crore in Bhiwani district
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, chief minister manohar lal, bhiwani, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved