• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति : विज

Chief Minister approves establishment of Driving Training and Research Institute: Vij - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अंबाला छावनी को नई सौगात मिलने जा रही है जिसके तहत ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ अंबाला छावनी के गांव शाहपुर में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ भी इसी गांव में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ को स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। विज ने बताया कि अंबाला छावनी के गांव शाहपुर की 13 एकड 5 कनाल और 4 मरला भूमि पर ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ को स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना पर लगभग 11.65 करोड रूपए की राशि खर्च की जाएगी।
परिवहन मंत्री ने बताया कि ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सैकडों लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होगें। उन्होंने बताया कि इस संस्थान के माध्यम से आसपास के जिलों के हजारों प्रशिक्षित युवाओं को ओर अधिक हुनरमंद बनाने अर्थात अधिक कौशलयुक्त तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना से प्रति सप्ताह लगभग 300 वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी।
विज ने बताया कि वे चाहते हैं कि हरियाणा में परिवहन सुविधाओं को ओर अधिक सुचारू व सुगम बनाया जाए और इसके लिए उनके द्वारा नित नए दिन तकनीकी रूप से आधुनिक तरीके से सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों परिवहन मंत्री ने राज्य परिवहन की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बस टैªेकिंग सिस्टम और बस अडडों पर बसों के आवागमन की स्थिति की जानकारी डिजीटल रूप में दर्शाने के लिए डिजीटल बोर्ड लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हुए है, जिस पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister approves establishment of Driving Training and Research Institute: Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, nayab singh saini, ambala cantonment, shahpur village ambala, driving training and research institute, automated vehicle testing station, haryana transport department, bus tracking system haryana, road safety haryana, employment opportunities haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved