चण्डीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिवाली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रकाश पर्व खुशी और समृद्घि, बुराई पर अच्छाई की जीत तथा अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से प्रदूषण मुक्त तरीके से त्यौहार मनाने का आग्रह किया।
उन्होंने लोगों की चहुंमुखी समृद्घि और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार 14 वर्ष का वनवास काटकर और लंका पर विजय हासिल करके श्री राम के अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है तथा यह त्यौहार भगवान श्री राम के उच्च आदर्शों की स्मृति कराता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार इस विश्वास को दृढ़ करता है कि अंतत: बुराई पर अच्छाई की जीत होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मुझे आशा है कि लोग दिवाली के त्यौहार को बड़ी खुशी, उत्साह और शांति के साथ मनाएंगे, इससे उनके जीवन में और अधिक समृद्घि आएगी।
सेलम में मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान
हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल गुप्ता,सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली
उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक MLC सीट भी मिलेगी
Daily Horoscope