• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीफ मीडिया कोर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने सम्भाला पदभार मुख्यमंत्री का जताया आभार

Chief Media Coordinator Sudesh Kataria took charge and expressed gratitude to the Chief Minister - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं महानिदेशक सूचना, जनसम्पर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग डा. अमित अग्रवाल ने शुक्रवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया कोर्डिनेटर सुदेश कटारिया को पदभार ग्रहण करवाया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डा. अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया कोर्डिनेटर नियुक्त किए जाने से जनसम्पर्क विभाग की टीम में बढोतरी हुई है। विभाग का मुख्य कार्य आम लोगों विशेषकर लाइन में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ रही है। उसी तरह जनसम्पर्क विभाग की टीम भी लोगों को जागरूक कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। डा. अग्रवाल ने कहा कि चीफ मीडिया कोर्डिनेटर सुदेश कटारिया बहुत अनुभवी व्यक्ति है। विभाग को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा और विभाग की टीम सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को और अधिक त्वरित गति से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलाकर उनके सुखद भविष्य की मंगल कामना व्यक्त की।
चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें मीडिया में काम करने का अवसर दिया है। इसके लिए वे तहदिल से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं और आखिरी सांस तक समाज के हकों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री की एक संत और ईमानदार नेता के रूप में छवि है। प्रत्येक हरियाणवी को साथ लेकर चलते हैं और वर्तमान में गांव गांव जाकर जनसंवाद के माध्यम से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए लगे हुए हैं।
कटारिया ने कहाकि मुख्यमंत्री ने वंचित एवं गरीब समाज की भलाई के लिए कार्य किया है। पूर्ववर्ती सरकारें वंचित समाज वोट के नाम पर इस्तेमाल करती रहीं है। हरियाणा के गठन के बाद पहली बार ऐसे मुख्यमंत्री मिलें है जो निरन्तर गरीब, वंचित और दलित वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा अनुसूचित वर्ग के कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रमोशन में रिजरवेशन देने का ऐतिहासिक कार्य किया हैं जिससे समाज के लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहाकि -बिन मांगे मोती मिले मांगे मिले न भीख- मुख्यमंत्री ने बिना मांगे ही प्रमोशन में रिजर्वेशन का लाभ दिया है। इससे बड़ा कोई लाभ नहीं हो सकता। इससे पहले एससी कर्मचारी बिना पदौन्नति के ही रिटायर हो जाते थे।
चीफ मीडिया कोर्डिनेटर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा में अनुसूचित जाति आयोग का गठन कर पीड़ितों एवं वंचितो को न्याय दिलाने का कार्य किया है। इससे पहले लोगोें को अपनी शिकायतें लेकर दिल्ली जाना पड़ता था। इसके अलावा भ्रष्टाचार का भी बोलबाला रहता था। मेरिट आधार पर बिना खर्ची व पर्ची के सरकारी नौकरियां दी हैं जिसका सबसे अधिक लाभ गरीब एवं एससी समाज को मिला है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिर्वतन में अमूलचूल परिवर्तन किया है। विकसित देशों की तर्ज पर एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं दी है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से एक ही क्लिक से 39 लाख परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाए और 60 साल की आयु पूर्ण होते ही स्वतः की बुढापा पैंशन बन रही है।
इस तरह की नई पहल करके मुख्यमंत्री ने जनता से सीधा सम्पर्क किया और ऐतिहासिक निर्णय लेकर लाभान्वित किया। इनके बल पर गरीब एवं एससी समाज मुख्यमंत्री को सत्ता में लाने का काम करेगा इसलिए भाजपा प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय, मीडिया कोर्डिनेटर राजकुमार कपूर, अशोक छाबड़ा, रणदीप घणघस भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Media Coordinator Sudesh Kataria took charge and expressed gratitude to the Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, additional principal secretary, chief minister, director general, information, public relations, language and culture department, dr amit aggarwal, chief media coordinator, sudesh kataria, haryana civil secretariat, government schemes, programs, public relations department, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved