चंडीगढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) करनाल ने उप-मंडल अधिकारी (ना.) घरौंडा, जिला करनाल के सहायक अशोक कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। शिकायतकर्ता सूरज निवासी बीड़ बडौली, जिला करनाल ने आरोप लगाया था कि अशोक कुमार ने उसके दोस्त सागर के पिता जय नारायण की पैरोल के आदेश जारी करवाने के बदले 4,000 रुपये रिश्वत मांगी थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ACB करनाल की टीम ने 31 दिसंबर 2024 को कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर 3,000 रुपये बरामद किए गए थे। इस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जांच पूरी होने के बाद 27 फरवरी 2025 को ACB करनाल ने अशोक कुमार के खिलाफ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, करनाल की अदालत में चार्जशीट दाखिल की। इस मामले की अगली सुनवाई 11 मार्च 2025 को होगी।
नया ओसीआई पोर्टल नागरिक-अनुकूल डिजिटल शासन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम : पीएम मोदी
'पहलगाम हमले की कड़ी निंदा के लिए नीदरलैंड की सरहना करता हूं', हेग में बोले विदेश मंत्री जयशंकर
सिंधु जल संधि रद्द कर पीएम मोदी ने ऐतिहासिक अन्याय समाप्त किया : शिवराज सिंह चौहान
Daily Horoscope