• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा-ई-समीक्षा पोर्टल में बदलाव से प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ेगीः कौशल

Changes in Haryana-e-Samiksha portal will increase administrative accountability: Kaushal - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। सरकार "हरियाणा-ई-समीक्षा पोर्टल" पर नई सुविधा शुरू करेगी ताकि प्रशासनिक सचिव और विभागाध्यक्ष अपनी बैठकों और प्रस्तुतियों के दौरान लिए गए निर्णयों पर की गई "फ़ॉलोअप एक्शन्स " की निगरानी कर सकें। मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में मानव संसाधन विभाग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला किया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि हरियाणा-ई-समीक्षा पोर्टल एक रियल टाइम ऑनलाइन सिस्टम है। इसे प्रशासनिक सचिवों और विभागों के प्रमुखों द्वारा प्रस्तुतियों के दौरान किए गए निर्णयों पर की गई "फ़ॉलोअप एक्शन्स" की निगरानी के लिए डिज़ाइन किया है। यदि आवश्यक हो तो सिस्टम को अन्य मीटिंग्स से फ़ॉलोअप एक्शन्स की समीक्षा करने के लिए भी कॉन्फ़िगर किया जा सकता है। कौशल ने बताया कि यह पोर्टल फाइल नंबर, बैठक की तारीख, बैठक के अध्यक्ष, विवरण और मिनट्स (एमओएम) जैसे दस्तावेजों पर अपडेट प्रदान करेगा। जिसे संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा एक्सेस किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, यह पोर्टल ऑनलाइन जमा करने से लेकर अनुपालन तक कार्य बिंदुओं, प्रस्तावों, मुद्दों, परियोजनाओं, योजनाओं और लक्ष्यों की स्वचालित ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान करता है।
उन्होंने बताया कि कॉन्फ़िगर की यह नई सुविधा बैठकों और प्रस्तुतियों के दौरान किए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की निगरानी और ट्रैकिंग को बढ़ाएगी, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Changes in Haryana-e-Samiksha portal will increase administrative accountability: Kaushal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, e-samiksha portal, chief secretary haryana, sanjeev kaushal, human resource department, national informatics centre, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved