• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा स्वर्ण जयंती पर भिवानी में होगा नाट्य एवं लोक कला उत्सव

chandigarh news : will be held folk art festival on Haryana Golden Jubilee in Bhiwani - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा कला परिषद की ओर से हरियाणा स्वर्ण जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में सांस्कृतिक मंच, भिवानी के सहयोग से भिवानी में 2 से 7 अक्तूबर तक शाम 7 बजे से नाट्य एवं लोक कला उत्सव का आयोजन करवाया जाएगा। कला परिषद के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन कवि सम्मेलन, दूसरे दिन हरियाणवी लोक गीत व रागनी कार्यक्रम तथा तीसरे दिन मेघदूत थिएटर ग्रुप की ओर से नाटक ‘बाबू जी ठीक कहते थे’ का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम के चौथे दिन सांस्कृतिक मंच, भिवानी द्वारा सूफी संध्या, पांचवें दिन डॉ. सतीश कश्यप तथा डॉ. संध्या शर्मा के निर्देशन में हरियाणवी लोक नाट्य विधा स्वांग ‘शिव-पार्वती’ तथा कार्यक्रम के अंतिम दिन सांस्कृतिक मंच द्वारा लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कला परिषद विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल प्रदेशवासियों का भरपूर मनोरंजन कर रही है, अपितु हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत का संवर्धन एवं संरक्षण भी कर रही है। उन्होंने बताया कि कला परिषद का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न समाज उपयोगी योजनाओं को कला एवं सांस्कृतिक विधा मंचन के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाना भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-chandigarh news : will be held folk art festival on Haryana Golden Jubilee in Bhiwani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh news, folk art festival in bhiwani, haryana golden jubilee, haryana arts council chandigarh, cultural platform in bhiwani, bhiwani hindi news, chandigarh hindi news, uttar pradesh hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved