चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से वित्त विभाग के दो वरिष्ठ लेखा अधिकारी और चार लेखा अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रशासक, एचएसपीबी, रोहतक कार्यालय में तैनात सोमवीर सिंह को रजिस्ट्रार, पंडित भगवत दयाल शर्मा आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक कार्यालय में लगाया गया है। प्रशासक, एचएसपीबी, रोहतक कार्यालय में तैनात हरिन्द्र पाल सिंह बालिया को सचिव, हरियाणा मानव अधिकार आयोग, चंडीगढ़ कार्यालय में लगाया गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए फरीदाबाद कार्यालय के लेखा अधिकारी, विजय धमीजा को सम्पदा अधिकारी, एचएसपीबी फरीदाबाद कार्यालय में लगाया गया है। सम्पदा अधिकारी, एचएसपीबी, रोहतक कार्यालय के लेखा अधिकारी ईश कुमार मेहता को निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पंचकूला कार्यालय में नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार महाप्रबन्धक, राजकीय केन्द्रीय कार्यशाला, मंत्री कार अनुभाग, हरियाणा चंड़ीगढ़ कार्यालय के लेखा अधिकारी देवेन्द्र कुमार को महानिदेशक, खजाना एवं लेखा विभाग, हरियाणा चंडीगढ़ कार्यालय में लगाया गया है। महानिदेशक खजाना एवं लेखा विभाग, हरियाणा चंडीगढ़ कार्यालय के लेखा अधिकारी विवेक चांदना को महाप्रबन्धक, राजकीय केन्द्रीय कार्यशाला, मंत्री कार अनुभाग, हरियाणा चंड़ीगढ़ कार्यालय में नियुक्त किया गया है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope