चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारियों से पिछले तीन वर्षों 2015, 2016 और 2017 के दौरान जल, थल व आकाश में विभिन्न साहसिक गतिविधियों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों को तेनजिंग नोरगे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार के लिए 20 अप्रैल 2018 तक उनके आवेदन मांगे हैं। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रालय द्वारा उन विकलांग व्यक्तियों, जिन्होंने साहसिक गतिविधियों में श्रेष्ठ उपलब्धियां हासिल की हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि ये नामांकन पत्र निदेशालय में 20 अप्रैल 2018 तक पहुंच जाने चाहिए। इसके बाद मिलने वाले नामांकन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। इन नामांकन पत्रों को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय को भेजने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2018 निर्धारित की गई है।
उन्होंने पुरस्कार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि तेनजिंग नोरगे राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड के समान है। इस पुरस्कार के तहत चयनित व्यक्ति को 5 लाख रुपए के नकद इनाम के साथ एक कांस्य प्रतिमा, ब्लेजर, साड़ी, सिल्क की टाई सहित स्क्रॉल ऑफ ऑनर से पुरस्कृत किया जाएगा।
राहुल गांधी ने कहा-दुनिया में ऐसी शक्ति नहीं है जो हिंदुस्तान के संविधान को बदल सके
भाजपा के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी : अखिलेश यादव
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope