• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : मनोहरलाल

chandigarh news : public welfare policies of haryana government communicate to the public : Manohar Lal - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने कई कार्यक्रम एवं योजनाएं क्रियान्वित करने के साथ-साथ व्यवस्था परिर्वतन करने का सबसे बड़ा लाभ प्रदेश के नागरिकों को दिया है, इसलिए कार्यकर्ताओं को और अधिक तन्मयता से लोगों को अवगत करवाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को रोहतक शहर में पार्टी के कई पदाधिकारियों के निवास स्थान पर जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और हालचाल पूछे। उन्होंने भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतीश रोहिल्ला, पंकज छाबड़ा व सुभाष शर्मा के घर पर जलपान भी किया।

मुख्यमंत्री का शनिवार सुबह से ही कार्यक्रम जलपान के लिए तय हुआ और मुख्यमंत्री पूरे दल-बल सहित भाजपा मंडल अध्यक्षों के निवास स्थान पर पहुंचे। मंडलध्यक्षों के घरों में कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा था। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उन्हें आगे की रणनीति के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करे और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

मुख्यमंत्री सबसे पहले विजय नगर स्थित मंडल अध्यक्ष सतीश रोहिल्ला के निवास स्थान पर गए और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रेम नगर स्थित पंकज छाबड़ा मंडल अध्यक्ष के घर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जलपान किया और हालचाल पूछे। मुख्यमंत्री गांधी कैम्प स्थित सुभाष शर्मा के निवास स्थान पर भी कार्यकर्ताओं के साथ जलपान में शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांधी कैम्प स्थित पार्टी के पुराने कार्यकर्ता चरणजीत इलाहबादी के निधन पर उनके निवास स्थान पर जाकर शोक जताया।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, भाजपा नेता जोगेंद्र सैनी, राजकुमार कमल, बंसी विज, रणबीर ढाका, राजकुमार कपूर, पद्म ढुल व धर्मबीर हुड्डा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-chandigarh news : public welfare policies of haryana government communicate to the public : Manohar Lal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh news, public welfare policies of haryana government, haryana government, manohar lal, chief minister manohar lal, cm manohar lal, chandigarh hindi news, chandigarh latest news, haryana hindi news, चंडीगढ़ समाचार, हरियाणा समाचार, हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल, सीएम मनोहरलाल, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved