• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

मेरे आने के बाद नमकीन-बिस्कुट सप्लायर का हुआ लाखों का नुकसान : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वे अपनी रसोई का खर्च और अपनी दवाई का खर्च स्वयं अपने वेतन से अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी रसोई का खर्च चाहे दस हजार हो, 15 हजार हो या 20 हजार हो, उसका चेक उनके वेतन से काटा जाता है। इसी प्रकार उनकी दवाई का खर्च भी चाहे वो दो हजार हो या तीन हजार रुपए हो, उनके वेतन से अदा किया जाता है। यह जानकारी उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी भी मुख्यमंत्री आवास पर अनाप-शनाप खर्चें नहीं करवाए, बल्कि जब वे शुरू में आए तो बिस्कुट-नमकीन व मिठाई सप्लाई करने वाले ने कहा कि मेरा नुकसान हो रहा है, पहले तो सात-आठ लाख रुपए का बिल बनता था, परंतु अब केवल 20 से 25 हजार रुपए का ही बिल बनता है। उन्होंने कहा कि बिल बनाने वाले को पूरी छूट थी, परंतु अब हर चीज का सिस्टम है, पहले बिल बंटवारा होता था, परंतु अब नहीं होता।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-chandigarh news : Loss of lakhs rupees to snacks-biscuits supplier after my arrival : Chief Minister manohar lal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh news, snacks-biscuits supplier, haryana chief minister manohar lal, chief minister manohar lal, haryana cm house, chandigarh hindi news, chandigarh latest news, haryana hindi news, haryana government, चंडीगढ़ समाचार, हरियाणा समाचार, हरियाणा सरकार, सीएम हाउस हरियाणा, हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved