चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता राज्यमंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा है कि रोहतक के खोखरा कोट व आसपास के क्षेत्र की कॉलोनियों का चरणबद्ध तरीके से विकास किया जाएगा। विकास के पहले चरण में कई दशकों से उजाड़ पड़ी रैनकपुरा की लगभग तीन एकड़ भूमि की चारदीवारी बनाकर उसे विकसित करने का कार्य प्रगति पर चल रहा है। ग्रोवर ने इस भूमि पर पौधरोपण भी किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पौधरोपण के बाद रैनकपुरा के लोगों से बात करते हुए ग्रोवर ने कहा कि वे यहां पर राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह इलाका पिछले कई दशकों से उपेक्षित था, लेकिन किसी ने यहां आकर लोगों की सुध नहीं ली। लगभग तीन एकड़ भूमि पर बने श्मशानघाट के लिए रास्ता बनाया गया है और लोगों के बैठने के लिए पार्कों की तर्ज पर दो छतरियां लगवाई गई हैं। इसके अलावा बैठने के लिए बैंच व जरूरी मार्ग भी बनाए गए हैं। ग्रोवर ने कहा कि इस भूमि पर बने तालाब तक जाने के लिए भी रास्ता बनाया गया है। तीन एकड़ से भूमि को विकसित करने के लिए नगर निगम द्वारा करीब 50 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है।
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
लालू की 'फिरकी' में फंसी कांग्रेस, कन्हैया, पप्पू, निखिल 'आउट'
Daily Horoscope