चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने वाजपेयी के निधन को देश, राजनीति और भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। वाजपेयी ने गुरुवार शाम नई दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें नौ सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने वाजपेयी को एक महान कवि, जुझारू पत्रकार और वक्ता बताते हुए कहा कि वे एक सच्चे राष्ट्रवादी और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने अपने विलक्षण गुणों से देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया था। उन्होंने कहा कि लोगों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनका सम्मान किया।
उन्होंने कहा कि तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजयेपी में नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल कूट-कूट कर भरा था। प्रधानमंत्री के रूप में देश और देश की अर्थ-व्यवस्था में उनका योगदान देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। देश को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने की उनकी प्रतिबद्धता और असीमित उत्साह ने उन्हें आर्थिक सुधार करने और पोखरण में परमाणु प्रशिक्षण करके भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।
मैं बीजेपी-आरएसएस से नहीं डरता : राहुल गांधी
इस घर में 19 मार्च को रूका था अमृतपाल, पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
Daily Horoscope