चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन खेलों में मंगलवार को हरियाणा के दो और खिलाड़ियों द्वारा पदक जीतने पर बधाई दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने 50 मीटर राइफल 3 पॉजीशन मैन्स इवेंट में रजत पदक जीतने वाले संजीव राजपूत और 10 मीटर एयर पिस्टल की प्रतियोगिता में अभिषेक वर्मा द्वारा कांस्य पदक जीतने पर बधाई देकर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों में विनेश फोगाट तथा बजरंग पूनिया ने कुश्ती में स्वर्ण पदक, लक्ष्य श्योराण व संजीव राजूपत ने निशानेबाजी में रजत पदक तथा अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक जीता है।
उन्होंने खुशी जताते हुए बताया कि हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा मंगलवार को 2 और पदक जीतने से कुल पदकों की संख्या 5 हो गई है। तीन दिन से चल रहे इन खेलों में देश ने अभी तक कुल 9 पदक जीते हैं, जिनमें से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 5 पदक जीतकर देश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope