चंडीगढ़। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी मत, संप्रदाय तथा बिरादरियों के लोग ‘व्यायाम एवं योगशालाओं’ का उपयोग केवल योग एवं व्यायाम करने के लिए ही कर सकेंगे। इसके अलावा, इन्हें किसी धार्मिक, सामाजिक या राजनीतिक कार्यों के लिए प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विज ने कहा कि किसी भी जाति, धर्म तथा राजनीतिक पार्टी से संबंध रखने वाला देश का कोई भी व्यक्ति इन योगशालाओं में पहुंचकर योगासन एवं व्यायाम कर सकता है। इसके अतिरिक्त उन्हें अन्य किसी प्रकार की गतिविधि करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि योग इन सबसे ऊपर है, जिसको वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है, इसलिए सभी को योग का सम्मान करना चाहिए।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope