• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर चंडीगढ़ भाजपा ने गठित की नई सोशल मीडिया टीम

Chandigarh BJP formed new social media team to prepare for Lok Sabha elections. - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। आगामी लोक सभा के चुनाव को मद्देनजर रखते भाजपा चंडीगढ़ ने जमीनी स्तर पर काम करने के लिए प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मोहिंदर निराला ने अपनी नई टीम की घोषणा की। टीम के गठन पर निराला ने बताया के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा के साथ चर्चा कर के नई टीम बनाई गई है और इस में पांच सह संयोजक और 25 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। जिसमें सह-संयोजक की जिम्मेदारी जीनत राणा, आदित्य भार्गव , अंकित अरोड़ा , समीर चाकू और राजीव अरोड़ा को दी गई है। वहीं केंद्र सरकार और भाजपा की महिला सशक्तिकरण की नीति को मद्देनजर रखते हुए इस टीम में महिला सदस्यों को भी विशेष स्थान दिया गया है। खास बात यह है के इस बार जो व्यक्ति सोशल मीडिया पर निजी तौर पर भी सक्रिय हैं और उनकी अपनी फैन फॉलोअर्स शिप हजारों में हैं। उनको प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा इस बात भी विशेष रूप से ध्यान दिया गया है कि इन कार्यकर्ता को सोशल मीडिया की पूरी जानकारी हो। इसके साथ ही निराला ने बताया कि आजकल लोगों के जीवनशैली में सोशल मीडिया का बहुत महत्व है। सभी लोग सोशल मीडिया के किसी न किसी प्रकार से जुड़े हैं। इसलिए हमारी टीम भाजपा की विचारधारा, नीतियों और सरकार के लोक सेवा के कार्यों को सोशल मीडिया के जरिए हर नागरिक के सामने रखेंगे। यही नहीं सोशल मीडिया के जरिए जहां पहली बार वोट करने वाले युवाओं को वोट की अहमियत समझाई जाएगी । तथा इसी के जरिए वोट प्रतिशत को भी बढ़ाने की कोशिश करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अपने इस प्रयास से आगामी लोकसभा के चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बना कर देश को आर्थिक और रक्षा क्षेत्र में और भी मजबूत बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandigarh BJP formed new social media team to prepare for Lok Sabha elections.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, lok sabha elections, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved