• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीईटी का रिजल्ट जल्द जारी हो, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न करे सरकारः दिग्विजय चौटाला

CET results should be released soon, the government should not play with the future of the youth: Digvijay Chautala - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने राज्य सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया में भारी लापरवाही और देरी करने का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि यह खराब व्यवस्था हरियाणा के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षा को आज करीब साढ़े तीन महीने बीत जाने के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया है, जिससे अभ्यर्थी गंभीर असमंजस में हैं। दिग्विजय चौटाला ने आगे कहा कि पिछले पूरे एक साल में एचएसएससी एक भी नई भर्ती पूरी नहीं कर पाया है, जबकि न तो भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है और न ही फिक्स सिलेबस उपलब्ध कराया गया है। दिग्विजय ने कहा कि इस अव्यवस्था के कारण युवाओं को लगातार इंतजार, देरी और अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भर्तियां अब पंचवर्षीय योजना बनकर रह गई हैं, क्योंकि पांच साल में मुश्किल से 20 हजार भर्तियां पूरी होती हैं। उन्होंने इसे सरकार की असफलता और युवाओं के साथ अन्याय करार दिया। दिग्विजय ने भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि युवाओं को राहत देने के लिए जल्द सीईटी का परिणाम जारी किया होना चाहिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ सके और युवाओं का समय और भविष्य बर्बाद होने से बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CET results should be released soon, the government should not play with the future of the youth: Digvijay Chautala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, jananayak janata party jjp, digvijay chautala, youth state president, state government negligence, recruitment process delays, haryana youth future, cet exam result, three and a half months, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved