• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में जाति की राजनीति से हुआ नुकसान : भाजपा

Caste politics hurt in Haryana: Bharatiya Janata Party - Chandigarh News in Hindi

नई दिल्ली/चंडीगढ़। कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह ने गुरुवार को कहा कि हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान जाति की राजनीति किए जाने से भाजपा को नुकसान पहुंचा। भाजपा महासचिव ने कहा, "वे जातिवाद की राजनीति करने में लगे रहे। बेशक, इसने हमें कुछ हद तक नुकसान पहुंचाया है।"

उन्होंने कहा कि लेकिन भाजपा हरियाणा में फिर भी सरकार बनाएगी। हरियाणा में जीत के अंतर के बारे में पूछने पर अरुण सिंह चुप हो गए। वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा तैयार जाट गठजोड़ का हवाला दे रहे थे। यह भाजपा के जाट-विरोधी गठजोड़ का जवाब था जो 2014 के चुनाव से लेकर 2019 के चुनाव तक जारी रहा।

चुनाव नतीजों के रुझान को देखें तो भाजपा राज्य में कांग्रेस से मामूली बढ़त पर है। दोनों दल हालांकि अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Caste politics hurt in Haryana: Bharatiya Janata Party
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arun singh, haryana, caste politics, loss to bjp, haryana elections, haryana assembly elections 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved