चंडीगढ़। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व केन्द्रीय विदेश व वित्त मंत्री अरूण जेटली के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जेटली 66 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से नई दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए भर्ती थे जहां आज बाद दोपहर उनका निधन हो गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आज यहां जारी शोक संदेश में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि अरूण जेटली भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में एक बड़े रणनीतिकार के रूप में जाने जाते थे। देश की आजादी के बाद पहली बार वित्त मंत्री के रूप में भारतीय अर्थ-व्यवस्था को क्रांतिकारी दिशा देने के लिए लागू की गई एक राष्ट्र-एक टैक्स की अवधारणा ‘जीएसटी’ को लागू करने में उनकी भूमिका को लम्बे समय तक याद रखा जाएगा।
हरियाणा के वित्त मंत्री होने के नाते जीएसटी परिषद् की बैठकों में जेटली के साथ उन्हें लम्बे समय तक काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। वे एक प्रखर वक्ता के साथ-साथ एक जाने माने वकील भी थे।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि उनके निधन से जो राजनीतिक क्षति हुई है उसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती परन्तु एक कुशल राजनेता के रूप में उनकी यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। कैप्टन अभिमन्यु ने शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की तथा दिव्यंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope