निशा शर्मा ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चंडीगढ़। हरियाणा में मुर्राह नस्ल की एक भैंस ने दो मुंह वाले कटड़े को जन्म दिया है। इस कटड़े को देखने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ जुटी रही। यह मामला सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव का है। जन्म के बाद कटड़े की खराब होती हालत को देखते हुए पशु चिकित्सकों को बुलावाया गया। चिकित्सकों ने इसे पोषण की कमी करार दिया है।
जठेड़ी गांव की महिला कृष्णा ने बताया कि उसकी मुर्राह नस्ल की भैंस ने एक ऐसे कटड़े को जन्म दिया है, जिसके दो मुंह हैं। कटड़े के दो मुंह देख कर गांव में हर कोई हैरान है। पशु चिकित्सक डॉ. ऋतु का कहना है कि कई बार जींस में पोषण की कमी के कारण ऐसा हो जाता है। कई बार शरीर के अंग निर्धारित अंगों से ज्यादा हो जाते हैं। लाखों में ऐसा कोई एक केस सामने आता है। ऐसे नवजात के जीवित रहने की उम्मीद भी बहुत कम रहती है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope