• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में इनेलो से दोस्ती खत्म, BSP ने इनसे बनाया नया गठबंधन

BSP abandons INLD, finds Saini as new alliance partner in Haryana - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों की घड़ी जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है। सत्ता के लिए नए गठबंधन बनते जा रहे हैं। हरियाणा में अब तक ओमप्रकाश चौटाला के साथ गठबंधन में रहीं मायावती ने अब उनसे दोस्ती खत्म कर दी है। हरियाणा में बीएसपी ने इनेलो से गठबंधन खत्म कर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के साथ गठबंधन किया है। बीजेपी शासित इस राज्य में अब मायावती लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के साथ गठबंधन कर रही हैं। ये पार्टी बीजेपी के बागी सांसद राजकुमार सैनी की पार्टी है। इस पार्टी का गठन हाल ही में किया है।

हरियाणा में बीएसपी के प्रभारी मेघराज दीक्षित का कहना है कि इनेलो से गठबंधन तोडऩे की वजह चौटाला परिवार में विघटन मुख्य वजह बना है। अब लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बीएसपी हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव मिलकर लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव में 8 सीटों पर बीएसपी चुनाव लडेगी, 2 सीटों पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी चुनाव लड़ेगी। विधानसभा चुनाव में बीएसपी 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी 55 सीटों पर चुनाव लडेगी।

17 तारीख को बीएसपी और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का पानीपत में कार्यकर्ता महासम्मेलन होगा। बीजेपी के बागी सांसद और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के मुखिया राजकुमार सैनी का कहना है कि पिछले 1 साल से इस गठबंधन की मांग हो रही थी। पिछले दिनों हरियाणा के जींद में हुए उपचुनाव में इनेलो के उम्मीदवार को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। तभी से कहा जा रहा था कि मायावती चौटाला की इनेलो से अपना नाता तोड़ सकती हैं। जींद उपचुनाव में बीजेपी ने इनेलो से अलग हुए दुष्यंत चौटाला की पार्टी के उम्मीदवार को शिकस्त दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BSP abandons INLD, finds Saini as new alliance partner in Haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bsp abandons inld, new alliance partner in haryana, bsp, alliance, om prakash chautala, party in haryana, 2019 lok sabha election, lok sabha election 2019, lok sabha poll, mayawati, indian national lok dal, abhay singh chautala, loktantra suraksha party, led by bjp rebel mp from kurukshetra raj kumar saini, bsp shake hands with loktantra suraksha party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved