• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

थोक उर्वरक लाइसेंस के नाम पर रिश्वत: कृषि विभाग के उपनिदेशक 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bribery for Wholesale Fertilizer License: Deputy Director of Agriculture Department Arrested Red-Handed Accepting ₹50,000 - Chandigarh News in Hindi

रोहतक। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, सोनीपत के उपनिदेशक पवन शर्मा को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना SV&ACB, रोहतक में एफआईआर नंबर 11, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप के दौरान बरामद की गई रिश्वत राशि को कब्जे में लेकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता राजकुमार पुत्र धारा सिंह, निवासी गांव जाटी कलां, जिला सोनीपत ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि थोक उर्वरक (Wholesale Fertiliser) का लाइसेंस जारी करने के बदले आरोपी अधिकारी द्वारा उससे 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी पहले ही 50,000 रुपये की राशि ले चुका था और शेष 50,000 रुपये देने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर SV&ACB, रोहतक की टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप की योजना तैयार की। 8 अप्रैल 2026 को इंस्पेक्टर भगत सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन शर्मा को शेष 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) प्रमुख ए एस चावला ने कहा कि प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों के अनुरूप रिश्वत लेने वाले सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है| उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम किया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा| भ्रष्टाचार संबंधी किसी भी प्रकार की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bribery for Wholesale Fertilizer License: Deputy Director of Agriculture Department Arrested Red-Handed Accepting ₹50,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb rohtak, bribery case, pawan sharma arrested, haryana corruption, fertiliser license bribe, svandacb trap, anti corruption bureau haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved