चंडीगढ़। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा है कि अंत्योदय अन्न योजना व बीपीएल परिवारों के लाभ पत्रों को हरियाणा सरकार ने उपभोक्ता उत्पादों के नाम से प्रसिद्घ ब्रांड हैफेड की चीनी व कच्ची घाणी के सरसों के तेल उपलब्ध करवाने की पहल की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आज यहां जारी वक्तव्य में कहा कि केन्द्र सरकार की योजना के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चीनी की आपूर्ति बंद किए जाने के बाद मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गरीब परिवारों को यह लाभ देने का निर्णय लिया है और यह आपूर्ति 1 जनवरी, 2018 से लागू हो जाएगी। उन्होंने बताया प्रति यूनिट 13 रुपये 50 पैसे किलोग्राम चीनी तथा 20 रुपये की दर से सरसो का तेल दिया जाएगा।
काम्बोज ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से हैफेड की निजामपुर व रेवाड़ी स्थित सरसों तेल मिल अपनी पूरी क्षमता से चलेगी और सरकार सरसों व सूरजमुखी खरीद भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर सकेंगी। इसके साथ हैफेड की फ फडाना चीनी मिल का भी उपयोग हो सकेगा इससे हैफेड के कारोबार में बढ़ौतरी होगी।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope