• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा के 10 लोकसभा चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ आज : नायब सैनी

BJPs 10 Lok Sabha election offices inaugurated today: Naib Saini - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा भाजपा सक्रिय हो गई है। मंगलवार को भाजपा सभी लोकसभा क्षेत्रों में अपने चुनाव कार्यालय खोल रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंबाला से, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब फरीदाबाद और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। दस की दस लोकसभाओं में चुनाव कार्यालय खोलने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंबाला में सेक्टर-23 स्थित पार्टी कार्यालय में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसी तरह प्रदेश प्रभारी फरीदाबाद भाजपा कार्यालय में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि वे स्वयं कुरूक्षेत्र के पुरानी फोर्ड ट्रैक्टर की एजेंसी, पिपली रोड पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली पानीपत में, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता सोनीपत और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया सिरसा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। सैनी ने बताया कि पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा गुरुग्राम, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव भिवानी, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ रोहतक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला हिसार में पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। सैनी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे सभी चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJPs 10 Lok Sabha election offices inaugurated today: Naib Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana bjp, lok sabha elections, election offices, chief minister, manohar lal, ambala, state in-charge, biplab kumar deb, faridabad, state president, naib singh saini, kurukshetra, preparations, ten lok sabha constituencies, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved