• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू में भाजपा भारी बहुमत से बनाएगी सरकार : अनिल विज

BJP to Form Government with a Massive Majority in West Bengal and Tamil Nadu: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है जिसको लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दोनों राज्यों में भाजपा की जीत का दावा किया और कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। विज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पहलगाम में हुई आतंकी घटना को पूरा साल हो गया है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये जो हमारा कायर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान है ये निहत्थों पर छिपकर वार करता है, धर्म जाति पूछकर कत्ल करवाता है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब वो राज चले गए जब श्रद्धांजलियां देकर घरों में बैठ जाया करते थे। अब ये नरेंद्र मोदी की सरकार है जिन्होंने पाकिस्तान के दांत तोड़ दिए और उसको सबक सिखा दिया है, अब ये सहने वाला भारत नहीं है बल्कि समझाने वाला भारत है।
*ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल पर तंज : 'सुबह कुछ और शाम को कुछ और... अपने ही बयान देख लें राहुल गांधी'*
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया कि हम सब आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे जिस पर मंत्री अनिल विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी सुबह कुछ है, शाम को कुछ है, आज कुछ है और कल कुछ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर अपने ही बयान निकाल कर देख लें तो उन्हें समझ आ जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP to Form Government with a Massive Majority in West Bengal and Tamil Nadu: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, west bengal election, tamil nadu election, bjp victory claim, rahul gandhi statement, narendra modi, pakistan terrorism, indian politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved