• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा प्रदेश मोहन लाल बड़ौली ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को किया रवाना

BJP State President Mohan Lal Baroli flagged off the Run for Unity - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ सोनीपत में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। हजारों स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं तथा महिलाओं ने भाग लेकर शहरवासियों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बतौर मुख्यातिथि जानकीदास स्कूल से हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधायक पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें नमन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रन फॉर यूनिटी की अगुवाई करते हुए सभी शहरवासियों को भारत की एकता में भूमिका निभाने का आह्वान किया। उत्साह और देशभक्ति के माहौल में जब प्रतिभागी एकता के संदेश के साथ दौडऩा प्रारंभ हुए, तो पूरा वातावरण एक भारत, श्रेष्ठ भारत व भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस दौरान शहर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर शहरवासियों द्वारा रन फॉर यूनिटी में शामिल नागरिकों पर पुष्प वर्षा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने रन फॉर यूनिटी को संबोधित करते हुए कहा कि लोह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के सच्चे राष्ट्र निर्माता थे, जिन्होंने 562 रियासतों को जोड़कर भारत को एक अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आज की यह रन फॉर यूनिटी केवल एक दौड़ नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की अखंडता, एकता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। सरदार पटेल ने हमें सिखाया कि जब देश के लोग एकजुट रहते हैं, तब कोई भी शक्ति भारत की प्रगति को रोक नहीं सकती।
बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने लोह पुरूष के पदचिन्हों पर चलते हुए जम्मू कश्मीर से धारा-370 को हटाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज देश उसी एकता की भावना को आगे बढ़ा रहा है, जिसका सपना सरदार पटेल ने देखा था। बड़ौली ने कहा कि रन फॉर यूनिटी हमें याद दिलाती है कि भारत केवल भौगोलिक रूप से नहीं, बल्कि विचार, संस्कृति और भावना से भी एक है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विजन 2047 की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह वह लक्ष्य है जब भारत अपनी आज़ादी के 100 वर्ष पूरे करेगा और एक विकसित भारत के रूप में विश्व में अग्रणी स्थान पर होगा। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी मिलकर देश के विकास में अपना अहम योगदान देंगे। बड़ौली ने रन फॉर यूनिटी के समापन पर सभी उपस्थित युवाओं को एकता दिवस की शपथ दिलाई।
इस मौके पर विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि दृढ़ संकल्प और एकजुटता के बल पर कोई भी असंभव कार्य संभव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरदार पटेल के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि रन फॉर यूनिटी जैसे आयोजनों से समाज में राष्ट्र प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि एकता की भावना ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है, और सरदार पटेल का जीवन इसी भावना का प्रतिरूप है। सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हमें यह सिखाता है कि एक सशक्त राष्ट्र तभी बन सकता है जब हर नागरिक, हर गांव, हर प्रदेश आपस में एकता और भाईचारे की भावना से जुड़े हो।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डा. अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, सोनिया मोर, वरिष्ठ भाजपा नेता माई राम कौशिक, आजाद सिंह नेहरा, तरूण देवीदास, निशांत छोक्कर, सुनीता लोहचब, किरण बाला, रन फॉर यूनिटी के भाजपा जिला संयोजक नंदकिशोर चौहान, बबीता दहिया, चरण सिंह जोगी, सुरेन्द्र मदान, पवन तनेजा, डीईओ नवीन गुलिया, डीएसओ मनोज कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP State President Mohan Lal Baroli flagged off the Run for Unity
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, sardar vallabhbhai patel, run for unity, mohan lal baroli, prime minister narendra modi, home minister amit shah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved