चंडीगढ़। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी तय करने को लेकर पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने पहली सूची में 78 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। बीजेपी ने सोमवार को जिन नामों का ऐलान किया है, उसमें 38 मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। इस बार बीजेपी ने 7 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे भी हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मैदान में उतरी ये हस्तियां...
सूची में कई वीआईपी उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने मौजूदा सीएम मनोहर लाल खट्टर को करनाल से उम्मीदार बनाया है। अनिल विज को अंबाला कैंट से टिकट दिया गया है। पहलवान योगेश्वर दत्त को बरोदा से, संदीप सिंह को पिहोवा, बबीता फोगाट को दादरी से उम्मीदवार बनाया गया है। ज्ञानचंद गुप्ता को पंचकूला, कर्णदेव कंबोज को रादौर, कृष्ण बेदी को शाहाबाद, सुभाष बराला को टोहाना, कविता जैन को सोनीपत, कैप्टन अभिमन्यु को नारनौंद, मनीष ग्रोवर को रोहतक और ओम प्रकाश धनखड़ को बादली से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के साथ हरियाणा में 21 सितंबर को चुनाव की तारीख का ऐलान किया किया था। महाराष्ट्र और हरियाणा, दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। प्रत्याशी 4 अक्टूबर तक नामांकन कर सकते हैं। 7 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।
देखें लिस्ट...
टीम राहुल बनाम जी-23 : तो क्या ये खुला विद्रोह है?
डीयू का नया रिकॉर्ड, एक साथ जारी की 1,76,790 डिजिटल डिग्रियां
नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बूथ प्रबंधन पर जोर दिया
Daily Horoscope