• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CAA के सर्मथन में भाजपा का जनसंपर्क अभियान 5 से, मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे शुरुआत

BJP public relations campaign 5 January in CAA support, Chief Minister Manohar Lal to start - Chandigarh News in Hindi

पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी शनिवार से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है। 5 जनवरी से 12 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान की सफलता के लिए भाजपा ज़िलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने पंचकूला जिले की दोनों विधानसभाओं के सभी 8 मंडलों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठके की।

जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्पर्क अभियान कार्यक्रम के लिए मंडल स्तर पर बैठकें की गई है। 5 जनवरी से 12 जनवरी तक जिला भर में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता लोगों को सीएए के बारे में सही जानकारी देंगे। सीएए को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे 'झूठ' को उजागर करने के यह जरूरी है कि लोगों को सही जानकारी दी जाए। विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। नागरिकता कानून के बारे में सही जानकारी देने कार्यकर्ता हर मंडल के हर बूथ पर घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क करेंगे।

इस मुहिम के तहत प्रदेश में 10 लाख परिवारों से संपर्क का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 11000 परिवारों से संपर्क करना होगा जोकि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 परिवारों से संपर्क का लक्ष्य पूर्ण करना रहेगा। संपर्क अभियान में कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन कानून का पंपलेट लेकर घर-घर जाएंगे तथा विस्तारपूर्वक उन्हें इस क़ानून की जानकारी देंगे। अभियान में घर-घर जनसंपर्क के साथ ही प्रबुद्वजन संगोष्ठी, ग्रामपंचयात/वार्ड स्तर पर, पैदल मार्च आदि कार्यक्रम करके जनसामान्य को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया जाएगा।
दीपक शर्मा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकता संशोधन क़ानून के बारे में विपक्षी दलों के दुष्प्रचार का पर्दाफाश करने और लोगों को जागरुक करने के लिए जनसंपर्क अभियान की शुरुआत रविवार 5 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पंचकूला से की जाएगी। इस मोके पर शिक्षा मंत्री हरियाणा चौधरी कंवर पाल गुज़र भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP public relations campaign 5 January in CAA support, Chief Minister Manohar Lal to start
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, bjp, january 5, citizenship amendment act, public relations campaign, chief minister manohar lal, government of haryana, caa, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved