चंडीगढ/ नई दिल्ली। हरियाणा प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता दुष्यंत चौटाला की तारीफ करते हुए कहा कि वे मंझे हुए नेता बनकर उभरे हैं और देवीलाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। जैन ने जजपा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मिलकर सरकार बनाने के सवाल को टाल गए। हालांकि उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल हमेशा कांग्रेस का विरोध करते रहे हैं, इस नाते दुष्यंत कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अनिल जैन के बयान से संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा अब जजपा और दुष्यंत चौटाला पर डोरे डाल रही है। हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जिसमें शुरुआती रुझान में कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। राज्य में अगली सरकार बनाने में क्षेत्रीय दल जजपा और निर्दलीय निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
PM मोदी ने किया भारतीय प्रवासियों को संबोधित, कहा- आज दुनिया को भगवान बुद्ध के विचारों पर चलने की जरुरत है
जातीय जनगणना को लेकर सभी दलों की सहमति नहीं आई है, आने के बाद ही होगी बैठक - नीतीश
हज 2022 के ट्रेनिंग कार्यक्रम में बोले नकवी: दशकों से हज सब्सिडी के बल पर चला सियासी छल
Daily Horoscope