चंडीगढ़।
हरियाणा के असंतुष्ट भाजपा विधायकों को पार्टी हाईकमान ने बातचीत के लिए
दिल्ली बुलाया है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद भी इनकी नाराजगी
दूर करने के प्रयास हुए पर बात नहीं बन पाई। इसके बाद मसले को दिल्ली नगर
निगम चुनाव संपन्न होने तक टाल दिया गया था, लेकिन दबाव बढ़ने के बाद अब
इन्हें वार्ता के लिए 12 अप्रैल को दिल्ली आने का न्योता मिला है।
सरकार
की नीतियों से नाखुश 16 विधायकों के साथ विचार-विमर्श कर विवाद सुलझाने का
जिम्मा अब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को
सौंपा है। इससे पहले संगठन मंत्री रामलाल और सह महामंत्री वी सतीश
असंतुष्ट विधायकों की बात सुन चुके हैं। उसके बाद सीएम मनोहर लाल ने भी
असंतुष्ट विधायकों की शिकायतें दूर करने के लिए कदम उठाने शुरू किए हैं,
अब
देखना ये है कि दिल्ली में होने वाली बैठक में भाजपा विधायक इस बार कौन सा
मुद्दा उठाते हैं। विजयवर्गीय के साथ रुष्ट विधायकों की बैठक बुधवार को
शाम छह बजे दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में होगी। विजयवर्गीय ने गुरुग्राम
के बागी भाजपा विधायक उमेश उग्रवाल को सभी विधायकों के साथ समन्वय स्थापित
कर बैठक की जानकारी देने को कहा है। चूंकि उमेश अग्रवाल ने ही सबसे पहले
सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था, इसके बाद विधायक एकजुट होते गए और काम न
होने से निराश विधायकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई। इनकी बगावत के बाद ही
मंत्रिमंडल में फेरबदल से लेकर डिप्टी सीएम और संगठन में बदलाव की बातों ने
जोर पकड़ा है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope