• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा नेता मुकेश जनझोंतरा ने ज्वाइन की जेजेपी, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया स्वागत

BJP Leader Mukesh Janjhontra Joins JJP; Welcomed by Former Deputy CM Dushyant Chautala - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। मंगलवार को जननायक जनता पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक सफलता मिली जब भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रह चुके मुकेश जनझोंतरा ने अपने साथियों के साथ जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। पंचकुला में जेजेपी राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान की अगुवाई में मुकेश जनझोंतरा सहित सैकड़ों युवाओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में पार्टी का पटका पहनकर जेजेपी ज्वाइन की। दुष्यंत चौटाला ने सभी नए साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से जेजेपी को मजबूती मिली है। मुकेश कुमार पिछले 12 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। वे बीजेपी में चंडीगढ़ प्रदेश एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री, पानीपत एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष व कुरुक्षेत्र एससी मोर्चा के प्रभारी रह चुके हैं। एससी वर्ग में प्रदेशभर में उनकी खासी पकड़ है। वे अंतरराष्ट्रीय वाल्मीकि आर्मी के प्रदेश महासचिव भी हैं। मुकेश कुमार के साथ जेजेपी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से पंचकूला राजीव कॉलोनी के युवा मंडल अध्यक्ष अभिषेक बोहरा, वाल्मीकि आर्मी के प्रदेश महासचिव लकी, वाल्मीकि मंदिर कमेटी के प्रधान आकाश, प्रधान गौरव बोहत, भाजपा के युवा नेता रहे सौरभ चौहान, मनीष, सनी, दीपक, निखिल सहित सैकड़ों युवा शामिल है। इस अवसर पर जेजेपी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी, जेजेपी एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक रमेश खटक, पंचकूला जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग, प्रदेश उपाध्यक्ष केसी भारद्वाज, जिला प्रधान महासचिव अरविंद जाखड़, कालका हलका अध्यक्ष मयंक लंबा, दीपक चौधरी, शाहिद आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Leader Mukesh Janjhontra Joins JJP; Welcomed by Former Deputy CM Dushyant Chautala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jjp, dushyant chautala, mukesh janjhotra, bjp haryana, haryana politics, panchkula, jannayak janta party, political joining, devender kadiyan, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved