• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा धर्म और जाति के नाम पर बांटने की राजनीति कर रही : कुमारी सैलजा

BJP is playing politics of division based on religion and caste: Kumari Selja - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, उत्तराखंड प्रभारी एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को बदनाम करने और प्रदेश के भाईचारे को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा कभी धर्म तो कभी जाति के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति कर रही है। कांग्रेस और उत्तराखंड की जनता भाजपा की इस चाल को कभी सफल नहीं होने देगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देहरादून के परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में हुई सभा के बाद कथित ‘शुद्धीकरण’, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बयानबाजी से स्पष्ट है कि यह सब भाजपा की देखरेख में हो रहा है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन, बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। धार्मिक स्थलों के चढ़ावे की चोरी जैसे मामलों ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस उत्तराखंड की जनता से जुड़े सभी मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उत्तराखंड प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भूमि है, यहां धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा।
अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के पहले दिन कुमारी सैलजा ने देहरादून के श्री दिगंबर जैन भवन में जैन समाज की ओर से आयोजित ‘नारी संस्कार सम्मेलन’ में भाग लिया। दूसरे दिन उन्होंने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक निकाले गए विरोध मार्च में भाग लिया।
सत्य निकेतन हादसे के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार: सैलजा
कुमारी सैलजा ने सत्य निकेतन में छात्रों के पीजी के रूप में इस्तेमाल की जा रही इमारत गिरने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को बड़ी उम्मीदों के साथ दिल्ली पढ़ने के लिए भेजा, उनके दर्द की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए आरोप लगाया कि हादसे के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि मालवीय नगर और कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हुए हादसों के बावजूद सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। सत्य निकेतन की इमारत में सुरक्षा की स्थिति क्या थी, बेसमेंट में काम कैसे चल रहा था और उसकी निगरानी कौन कर रहा था, सरकार को इन सवालों का जवाब देना होगा। दूसरे शहरों से पढ़ाई और नौकरी के लिए दिल्ली आने वाले युवाओं को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP is playing politics of division based on religion and caste: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumari selja, kumari selja news, uttarakhand congress, uttarakhand politics, congress protest, dehradun news, chief minister residence, bjp government, rahul gandhi fir, mallikarjun kharge, uttarakhand news, haryana congress, sirsa mp, political news, bjp congress conflict, social harmony, religious politics, caste politics, satya niketan building collapse, delhi building collapse, delhi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved