• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा सरकार की महंगाई ने किसानों और आम जनता की कमर तोड़ी: कुमारी सैलजा

BJP Governments Inflation Has Broken the Backs of Farmers and the Common People: Kumari Selja - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर लगातार महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। सरकार ने एक ओर किसानों की आय दोगुनी करने के वादे किए थे, लेकिन आज स्थिति यह है कि खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है और किसान आर्थिक संकट से जूझने को मजबूर हैं। कुमारी सैैलजा ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने पहले ही आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में वृद्धि से छोटे व्यापारियों, होटल एवं रेस्तरां संचालकों तथा अन्य सेवा क्षेत्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। इसका सीधा असर वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर दिखाई दे रहा है, जिससे महंगाई लगातार बढ़ रही है। सांसद ने कहा कि अब खाद और उर्वरकों की कीमतों में भारी वृद्धि ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। विभिन्न प्रकार के एनपीके उर्वरकों तथा पोटाश के दामों में सैकड़ों रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी हुई है। इससे खेती की लागत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और किसान के लिए फसल उत्पादन पहले से कहीं अधिक महंगा हो गया है। खेती में पहले ही डीजल, बिजली, बीज, कीटनाशक और मजदूरी की लागत बढ़ चुकी है, ऐसे में खाद की कीमतों में बढ़ोतरी किसानों पर दोहरी मार साबित हो रही है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसान है। यदि खेती लाभकारी नहीं रहेगी तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर होगी और इसका असर पूरे देश पर पड़ेगा। इसलिए केंद्र सरकार को किसानों को राहत देने के लिए उर्वरकों की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण, पर्याप्त सब्सिडी तथा कृषि लागत कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस लगातार किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी बढ़ती महंगाई तथा कृषि संकट के मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी। सरकार को केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित रहने के बजाय जमीनी स्तर पर ऐसे निर्णय लेने चाहिए जिनसे किसानों और आम नागरिकों को वास्तविक राहत मिल सके।

उत्तराखंड दौरे की तैयारियों में जुटीं कुमारी सैलजा

सिरसा से सांसद एवं उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी पिछले तीन दिनों से उत्तराखंड में हैं। वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के 04 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे एवं जनसभा की तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रही हैं। सांसद ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर चलाकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जनसभा को सफल एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Governments Inflation Has Broken the Backs of Farmers and the Common People: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumari selja, inflation india, farmers cost increase india, fertilizer price hike india, lpg price india, petrol diesel prices india, congress criticism bjp, agriculture crisis india, rural economy india, haryana politics congress, uttarakhand congress meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved