चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार द्वारा ईद की छुट्टी को रद्द किए जाने की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ईद की सार्वजनिक छुट्टी को प्रतिबंधित अवकाश में तबदील कर हरियाणा सरकार ने एक बड़े वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई है।
उन्होंने कहा कि हमारे धर्मनिरपेक्ष देश में सभी धर्म के लोगों को पूरी धार्मिक स्वतंत्रता है और अपने धर्म का पालन करने की पूरी आज़ादी और सुविधा मिलती है। ऐसे में मुस्लिम समाज के बड़े पर्व ईद-उल-फितर पर हमेशा से देश के हर राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहता है लेकिन हरियाणा सरकार ने वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होने का बहाना बनाकर इस अवकाश को प्रतिबंधित अवकाश में बदल दिया है जो कि पूरी तरह ग़ैरज़रूरी और ग़लत है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि देश की हर राज्य सरकार 31 मार्च की छुट्टी के बावजूद वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन का काम सही तरीके से करने जा रही है और यहाँ तक कि केंद्र सरकार भी ईद की छुट्टी होने के बावजूद 31 मार्च को सभी जरूरी काम ठीक तरीके से करेगी, सिर्फ हरियाणा सरकार को ही 31 मार्च की छुट्टी होने में क्यों तकलीफ हुई है?
उन्होंने माँग की कि नायब सैनी सरकार तुरंत अपने फैसले को बदले और पहले की तरह 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करे ताकि सभी लोग 31 मार्च को ईद की खुशियों में शामिल हों। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार अपना फैसला नहीं बदलती है तो जननायक जनता पार्टी इसके विरोध में लोगों के बीच जाएगी और विरोध को तेज किया जाएगा। - प्रेस रिलीज।
मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी जीत: सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया, विल जैक्स चमके
यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के वेयरहाउस पर हमला: रूस ने दी सफाई, कहा- नहीं था निशाना
बिहार : महागठबंधन की बैठक में समन्वय समिति बनाने का निर्णय, तेजस्वी यादव करेंगे नेतृत्व
Daily Horoscope