• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा सरकार ने सब्जी-फल पर मार्केट फीस लगाकर गरीबों के मुंह का निवाला छीना है : बजरंग गर्ग

BJP government has snatched away the food from the mouth of the poor by imposing market fees on vegetables and fruits: Bajrang Garg - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने कहा कि पिछली सरकार ने सब्जी व फलों पर से मार्केट फीस व एचआरडीएफ समाप्त किया था मगर भाजपा सरकार ने सब्जी व फलों पर 1 प्रतिशत मार्केट फीस व 1 प्रतिशत एचआरडीएफ लगाकर जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। भाजपा सरकार ने 1 दिसंबर 2023 को नई अधिसूचना जारी करके सब्जी व फलों पर 40 प्रतिशत बढ़ोतरी करके मार्केट फीस एक मुस्त कर दी और इसमें हर साल 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का नियम ओर बना दिया। बजरंग गर्ग ने कहा कि अधिसूचना के अनुसार मार्केट फीस व्यापारियों को एडवांस में भरनी होगी जो माल व्यापारी ने बेचा ही नहीं उसका एडवांस टैक्स सरकार कैसे ले सकती है। जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सब्जी व फलों पर से मार्केट फीस समाप्त करने की घोषणा थी और कहा था कि सब्जी व फलों पर से मार्केट फीस हटाने से किसान व व्यापारियों को 30 करोड रुपए का लाभ होगा। सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार सब्जी व फलों पर से मार्केट फीस व एचआरडीएफ तुरंत प्रभाव से हटानी चाहिए ताकि किसान,आढती व आम जनता को राहत मिल सके। एक तरफ सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने की बात कर रही है दूसरी तरफ साग, सब्जी व फल पर टैक्स लगाकर गरीबों के मुंह का निवाला छीन‌‌‌ने का काम कर रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार ने अगर सब्जी व फलों पर से मार्केट फीस समाप्त नहीं की तो 10 फरवरी को हरियाणा की सब्जी व फलों की मंडियां बंद में व्यापार मंडल का पूरा समर्थन होगा और हरियाणा की सभी मंडिया बंद में हमारा पूर्ण रूप से सहयोग रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP government has snatched away the food from the mouth of the poor by imposing market fees on vegetables and fruits: Bajrang Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, state trade board, provincial president, bajrang garg, bjp government, chief minister manohar lal khattar, agriculture minister jp dalal\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved