चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आज कुरुक्षेत्र जिले की शाहबाद ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा अंबाला जिले की साहा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलनों में शिरकत कर कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। साहा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के स्थायी सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा तथा स्थानीय सांसद वरुण मुलाना भी शामिल हुए।
सम्मेलनों में बढ़ती महंगाई, रसोई के बिगड़ते बजट, बेरोजगारी, युवाओं की सुरक्षा और दिल्ली विश्वविद्यालय में सामने आए हादसे सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के दावों के विपरीत आम जनता महंगाई की मार झेल रही है और युवाओं को सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य देने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।
*महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट: संजय दत्त* ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रभारी हरियाणा संजय दत्त ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार आम परिवार की रसोई पर बोझ बढ़ा रही है। देसी घी के दाम जहां लगभग 650 रुपये से बढ़कर 700 रुपये तक पहुंच गए हैं, वहीं सरसों तेल, रिफाइंड और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले मसालों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने कहा कि महंगाई का असर केवल कीमत बढ़ने तक सीमित नहीं है। कई कंपनियां पैकेट में सामान की मात्रा कम कर रही हैं, लेकिन कीमतों में उपभोक्ता को कोई राहत नहीं मिल रही। यानी आम आदमी को कम सामान के लिए भी ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई पर केवल बयानबाजी करने के बजाय ठोस कदम उठाने चाहिए।
*बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों का जवाब: राव नरेंद्र सिंह*
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का संगठन अब हर बूथ तक सक्रिय और मजबूत किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा की जा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, कर्मचारी, युवा, व्यापारी और आम परिवार परेशान हैं। रसोई का बजट लगातार बढ़ रहा है और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की इन समस्याओं को सड़क से लेकर विधानसभा तक मजबूती से उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि बाजार में रोजमर्रा की खाद्य सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है। उपलब्ध बाजार जानकारी के अनुसार देसी घी की कीमत करीब 650 से बढ़कर 700 रुपये, सरसों तेल 185 से 190 रुपये, रिफाइंड तेल 145 से 150 रुपये, साबुत हल्दी 210 से 220 रुपये, पिसी हल्दी 300 से 320 रुपये, धनिया 195 से बढ़कर 200-210 रुपये तथा मिर्च 280 से बढ़कर 300-320 रुपये तक पहुंच गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार को महंगाई के आंकड़ों और दावों से बाहर निकलकर आम परिवार की रसोई में झांकना चाहिए। जब घी, तेल, मसाले और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं लगातार महंगी होंगी, तो इसका सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग, गरीब और मेहनतकश परिवारों पर पड़ेगा।
*DU हादसे पर बोले दीपेंद्र हुड्डा—यह रेस्क्यू का समय है, राजनीति का नहीं*
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के स्थायी सदस्य एवं सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस समय सबसे पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता मलबे में फंसे छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पिछले 10 वर्षों में नए हॉस्टलों का पर्याप्त निर्माण नहीं हुआ है। इसके चलते बड़ी संख्या में छात्रों को मजबूरी में निजी और असुरक्षित पीजी में रहना पड़ रहा है। सत्य निकेतन जैसे हादसे इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि यह हादसा केवल एक इमारत के ढहने की घटना नहीं है, बल्कि छात्रों की सुरक्षा, अवैध एवं असुरक्षित पीजी व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा गंभीर सवाल है।उन्होंने कहा कि इस गंभीर हादसे की नैतिक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और दिल्ली की मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
*दलितों के खिलाफ लगातार बढ़ रहे हैं अत्याचार : वरुण चौधरी*
अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि हरियाणा में दलितों के खिलाफ अत्याचार और भेदभाव की घटनाएँ लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं।दलितों पर हमले, सामाजिक उत्पीड़न और उनके अधिकारों के हनन की शिकायतें सामने आती रही हैं। कई मामलों में पीड़ित परिवारों को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अत्याचार की प्रत्येक घटना की जवाबदेही तय कर पीड़ितों को न्याय दिलाना चाहिए।दलितों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
सम्मेलनों में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें और महंगाई, बेरोजगारी, युवाओं की सुरक्षा, शिक्षा तथा जनहित के अन्य मुद्दों पर भाजपा सरकार से जवाब मांगें।
इन सम्मेलनों में विधायक अशोक अरोड़ा, निर्मल सिंह, रामकरण काला, मनदीप सिंह चट्ठा, पूजा चौधरी, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक सुल्तान जड़ौला व जसबीर मल्लौर, जिला कुरुक्षेत्र अंबाला ग्रामीण तथा अंबाला कैंट कांग्रेस के अध्यक्ष मेवा सिंह, पूर्व विधायक, दुष्यंत चौहान तथा परमिंदर परी, प्रदेश रचनात्मक कांग्रेस के चेयरमेन सुरेश रोड़, प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन और कनेक्ट सेंटर के इंचार्ज दीपक लांबा, ब्लॉक शाहाबाद ग्रामीण, शाहबाद शहरी, बबैन, साहा तथा बराड़ा कांग्रेस अध्यक्ष क्रमशः ज्ञान सिंह, प्रदीप गोयल, जयपाल पांचाल, रवि अरोड़ा तथा नरेन्द्र शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
8 अक्टूबर का पंचांग: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व, जानें पूजा मुहूर्त
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को लेकर दिए बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- मेरा दर्द कोई नहीं समझ सकता
शारदीय नवरात्रि 2026 - किस दिन किस देवी की पूजा करें, जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व
'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई
द्वादशी पर गणेश रूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस, परिवार का बयान होगा दर्ज
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, जानिए कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'तुम मेरे हो' फिल्म का ट्रेलर रिलीज, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय करते दिखे रोमांस
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
ब्रेन स्ट्रोक से जंग : BE FAST अपनाएं, जिंदगी और मुस्कान बचाएं
श्रेया घोषाल और सोनू निगम की आवाज में लौटा रोमांस, 'प्रहार' के गाने 'तुझ में बसी मेरी जान' ने बांधा समां
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह
Honda Elevate Facelift लॉन्च, नए डिजाइन के साथ मिले कई प्रीमियम फीचर्स
क्या रांची टी20 में वैभव को मिलेगा मौका, पिछले 4 मैचों में संजू का बल्ला रहा है खामोश
सीईसी विवाद: विपक्ष ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, द्रौपदी मुर्मु ने वोट चोरी के आरोप पर मांगा सबूत

सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर पुलिस की हाई लेवल बैठक, 20 जोन में बांटी गई नई दिल्ली

जनता ने इंडी अलायंस को पूरी तरह नकारा, उपचुनाव में जीत पर गृह मंत्री शाह का विपक्ष पर हमला
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 10/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope