• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा का चुनावी बिगुल: जगाधरी में त्रिदेव सम्मेलन के दौरान सियासी दिग्गजों का शक्ति प्रदर्शन

BJP election bugle: Political heavyweights show strength during Tridev Sammelan in Jagadhari - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनावों की सरगर्मी बढ़ते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने चुनावी अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश में जीत का परचम फहराने के उद्देश्य से पार्टी लगातार सम्मेलनों और रैलियों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में, जगाधरी में भाजपा द्वारा एक भव्य त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के दिग्गज नेताओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भर दिया। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर और हिमाचल प्रदेश के पोंटासाहिब से विधायक सुख राम विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान सुरेश राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके जोश और समर्पण की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर यह स्पष्ट है कि भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सत्ता में आने जा रही है। राणा ने अपने भाषण में कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में जनता को झूठे वादों और गलत दावों के जरिए भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन अब जनता उनके झूठ को पहचान चुकी है। राणा ने कहा, "कांग्रेस ने कभी संविधान के नाम पर तो कभी आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह किया। उन्होंने एक ऐसा नरेटिव सेट किया, जिसमें वे सभी लोग शामिल हो गए जो भारत की तरक्की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश की बढ़ती प्रतिष्ठा को देखना नहीं चाहते थे।"
राणा ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले लोगों को खटाखट पैसे देने की बात की, लेकिन अब जनता उन वादों की हकीकत जान चुकी है और कांग्रेस के कार्यालयों के दरवाजे पीट रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस केवल 99 सीटों पर सिमट गई, जबकि भाजपा ने अकेले उससे कहीं अधिक सीटें जीतीं।
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राणा ने दावा किया कि भाजपा यमुनानगर जिले की सभी चार विधानसभा सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा, "तीसरी बार आदरणीय नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, और आज जनता का विश्वास पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के प्रति है। यमुनानगर की चारों सीटें भी हम बहुत बड़े अंतर से जीतेंगे।"
इस सम्मेलन ने जहां कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया, वहीं भाजपा ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वे हरियाणा की रणभूमि में पूरी ताकत के साथ उतरे हैं और चुनावी मैदान में एक बार फिर से जीत के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP election bugle: Political heavyweights show strength during Tridev Sammelan in Jagadhari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, election, bugle, political, heavyweights, show, strength, during, tridev, sammelan, jagadhari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved