चण्डीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि हरियाणा में कृषि क्षेत्र में नवीन खोज एवं शोध के लिए बड़ी सम्भावनाएं है, इसलिए वैज्ञानिकों को चाहिए कि वें इस क्षेत्र में और अधिक फोकस करें। आर्य वीरवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग द्वारा राजभवन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार समारोह में वैज्ञानिकों को पुरस्कार देेने के पश्चात सम्बोधित कर रहे थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया, इनमें डाॅ. राजेन्द्र सिंह वर्मा, को वर्ष 2017 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड तथा इसी वर्ष के लिए डाॅ. संजीव कुमार और पूनम अरोड़ा को हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड प्रदान किया गया। इसी तरह से वर्ष 2018 के लिए डा. बक्शी राम को हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड और डाॅ. सुरेन्द्र सिंह व डाॅ. राजेन्द्र सिंह को वर्ष 2018 के लिए हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड दिया गया।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope