• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाबा साहेब ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का किया कार्य : कृष्ण बेदी

Babasaheb Worked to Bind the Nation Together in a Bond of Unity: Krishan Bedi - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर ने सर्व समाज की भलाई के लिए सभी को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को चण्डीगढ सेक्टर 3 निज निवास स्थान पर डा. भीमराव अम्बेडकर जंयती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। बेदी ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ चण्डीगढ से दिल्ली के लिए संविधान बस यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन तीन बसों में श्रद्वालु दिल्ली स्थित अलीपुर रोड़ पर बाबा साहेब के स्मारक के दर्शन करेंगी। जहां पर बाबा साहेब ने अंतिम सांस ली थी। भीमराव ने देश के टुकड़े नहीं होने दिए, सच्चे राष्ट हितैषी
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि डा. भीम राव अम्बेडकर जब लन्दन में राउण्ड टेबल कांग्रेस में भाग लेने गए, तब अंग्रेजों ने कहा कि अम्बेडकर आप अलग अछूत स्थान देश की मांग कर लो। उन्होंने अलग देश का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया था। तब बाबा साहेब ने कहा कि देश के टुकड़े नहीं होने देंगे और देश को प्रजातांत्रिक ढंग से चलाएंगे और इसी देश में रहकर हमारे समाज के लोगों को सम्मान और न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।
बेदी ने कहा कि इस प्रकार बाबा साहेब ने राष्ट्र की एकता के लिए काम किया। इसलिए बाबा साहेब को नए भारत का शिल्पकार कहा जाता है। डा. भीम राव अम्बेडकर ने हमें बेहतर संविधान का निर्माण कर हर गरीब वर्ग को उनके हक दिलाए। इस प्रकार बाबा साहेब ने सर्व समाज के हित के लिए कार्य किया। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें एक समाज की डोर में बांध दिया है जो बिल्कुल भी सही नहीं है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार बाबा साहेब के जनहितैषी नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का कार्य कर रही है। भाजपा ने बाबा साहेब के पांच स्थानों को तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित किया गया जिसे आज हर नागरिक देखने के लिए लालायित है। भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली प्रदेश के लोगों को बाबा साहेब के तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाने का कार्य कर रही है।
बेदी ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज को जोड़ने की बात कही है और जीवनपर्यन्त इसी कार्य में लगे रहे। इसलिए जो अम्बेडकर की कुर्बानी अनुसार सम्मान की बात करेगा, समाज उनके लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सेनी और भाजपा सरकार में गरीब लोगों के हक सुरक्षित हैं और उनके हकों पर कोई डाका नहीं डाल सकता।
बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर देश तरक्की की ओर अग्रसर- बडौली
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान अनुसार हमें हर तरह की ताकत मिली है और आज देश उनके दिखाए मार्ग पर चलकर तरक्की की राह की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए बाबा साहेब के महत्वपूर्ण पंच तीर्थो पर लोग यात्रा कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। यह तीर्थ स्थल समाज की भव्य और अमूल्य धरोहर हैं। हर नागरिक को इन तीर्थ स्थलों का अवश्य भ्रमण करना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की ओर नारी शक्ति वंदन अभियान चलाया गया है। इसके तहत महिला सशक्तिकरण हेतु लाडो लक्ष्मी योजना, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी संबंधी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा 16 से 18 अप्रैल तक संसद में विशेष सत्र के दौरान महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने का कार्य किया जाएगा। इस प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर संकल्पबद्ध है और निरंतर कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष संजय टन्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, पूर्व मेयर राजेश कालिया ने भी सम्बोधित कर भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर अमरजीत सोलंकी, अजय मितल, रंजिता मेहता, ओमप्रकाश सोनी, इरा नेगी, जोसेफ भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Babasaheb Worked to Bind the Nation Together in a Bond of Unity: Krishan Bedi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr br ambedkar, ambedkar jayanti, constitution bus yatra, krishan kumar bedi, mohan lal badoli, bjp haryana, social justice, women empowerment, nari shakti vandan, chandigarh event, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved