• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का गुजरात दौरा संपन्न, सहकारिता और ग्रामीण विकास मॉडल का किया अध्ययन

Assembly Speaker Harvinder Kalyan concludes Gujarat visit, studies cooperative and rural development models - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का दो दिवसीय गुजरात दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान उन्होंने गुजरात में सहकारिता मॉडल, कृषि आधारित उद्योगों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी विभिन्न इकाइयों का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ सार्थक संवाद स्थापित किया। 11 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कृषि, प्राकृतिक खेती, सहकारिता और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने हरियाणा और गुजरात के बीच आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। 12 फरवरी को उन्होंने गुजरात के बनासकांठा जिले का दौरा किया। दौरे की शुरुआत सहकारी मंडली के पदाधिकारियों के साथ बैठक से हुई, जिसमें सहकारिता मॉडल के सफल संचालन, किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ने जिले की प्रमुख सहकारी इकाइयों का निरीक्षण किया। इनमें आलू प्रसंस्करण इकाई, बायो-सीएनजी प्लांट, पशु आहार संयंत्र, दुग्ध उत्पादन इकाई, शहद प्रसंस्करण यूनिट, पैकेजिंग सेक्शन, व्हे पाउडर प्लांट, कच्ची घानी सरसों तेल प्लांट और गाय-भैंस की नस्ल सुधार हेतु स्थापित सीमेन स्टेशन शामिल रहे। उन्होंने इन इकाइयों के आधुनिक प्रबंधन, तकनीकी दक्षता और किसानों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बनासकांठा की सहकारी व्यवस्था किसानों की आय बढ़ाने, स्थानीय रोजगार सृजन और मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि हरियाणा में भी ऐसे सफल मॉडलों के अध्ययन और आपसी आदान-प्रदान की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाए।
दौरे के दौरान वे थराद गांव भी पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘नमो उत्सव’ कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों और सहकारिता क्षेत्र को मिल रही नई दिशा का उल्लेख किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assembly Speaker Harvinder Kalyan concludes Gujarat visit, studies cooperative and rural development models
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana assembly speaker, harvinder kalyan, gujarat visit, cooperative model, acharya devvrat, banaskantha district, rural economy, agricultural industries, tharad village, namo utsav, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved