• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एएसआई 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ASI arrested red handed while taking bribe of Rs 20,000 - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा जिला भिवानी के सिवानी पुलिस थाने में तैनात एएसआई गौरी शंकर को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने शिकायतकर्ता के रिश्तेदार के खिलाफ सिवानी पुलिस थाने में दी गई शिकायत में एफआईआर दर्ज ना करने और मामले में सुलह करवाने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के रिश्तेदार के खिलाफ सिवानी पुलिस थाने में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम से संपर्क किया और बताया कि सिवानी पुलिस थाने में कार्यरत एएसआई गौरी शंकर शिकायतकर्ता के रिश्तेदार के खिलाफ प्राप्त शिकायत में एफआईआर दर्ज ना करने और मामले में सुलह करवाने के बदले में ₹20000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। प्राप्त शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच पड़ताल की गई और एसीबी की टीम ने आरोपी एएसआई गौरी शंकर को 20 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम द्वारा इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हिसार के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ASI arrested red handed while taking bribe of Rs 20,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, anti corruption bureau, asi, bribe, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved