• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बब्बर खालसा के सदस्यों की गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता : अनिल विज

Arrest of Babbar Khalsa Members a Major Success for Security Agencies: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हैं और बब्बर खालसा के लोगों का पकडा जाना एजेंसियों की बहुत बडी उपलब्धि है। विज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियांे द्वारा दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा के लोगों को पकडा गया है, जिसके तहत सीसीटीवी की लाईव फीड पाकिस्तान जा रही थी, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। प्राईवेट बैंकों के सबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव तथा वित विभाग के तहत जारी निर्देशों के तहत हमारे विभाग कार्यवाही करेगें।
संसद में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं, देश के विकास व व्यवस्था में महिलाओं को साथ होना चाहिए।
हरियाणा में एसआईआर किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि हरियाणा में किसी भी प्रकार की कोई भी ज्यादती नहीं की जाती है और किसी भी प्रकार से नाजायज रूप से किसी का नाम नहीं काटा जाएगा और नाजायज किसी का रखा भी नहीं जाएगा।
पाकिस्तान को सीजफायर करवाने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि पाकिस्तान भी इस ऐपीसोड का पार्ट था इसलिए पाकिस्तान ने यह भूमिका अदा की है। पाकिस्तान ने मुस्लिम देशों के प्रमुखों के साथ बैठक भी की थी। हालांकि यह मामला अभी चल रहा है कि कितना सीजफायर हुआ है कितना नहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arrest of Babbar Khalsa Members a Major Success for Security Agencies: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, babbar khalsa, delhi police, cctv feed pakistan, haryana news, women reservation 33 percent, sir haryana, ceasefire pakistan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved