• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हरियाणा में पशुपालन मान सम्मान के लिए रखे जाते है: ओमप्रकाश धनखड़

चण्डीगढ़। हरियाणा में अब पशुपालन केवल घरेलू लाभ के लिए ही नहीं, बल्कि मान व सम्मान के लिए भी पशुपालन में बढोत्तरी हो रही है। पशुपालन अब प्रदेश में एक चलन (ट्रेंड) का रूप ले चुका है। जिस सोच और लक्ष्य को लेकर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पशुपालकों के लिए बड़े आयोजन शुरू करवाए थे, अब उन आयोजनों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही नजारा इन दिनों झज्जर पुलिस लाईन के मैदान में चल रहे 36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी में देखा जा सकता है। झज्जर के बहादुरगढ़ रोड़ पर पुलिस लाईन के मैदान में शुक्रवार से शुरू हुए इस पशुधन मेले में अजीब एवं हर पशुपालक के दिल को सुकून देने वाला दृश्य है। यहां आने वाले लोगों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जीत चुके ऊंट, बकरी, शुकर, घोड़े, भैंस, गाय, झोटे और सांड हर ओर देखने को मिल जायेंगे। हर ओर पशुपालक एक दूसरे की प्रगति को देखकर खुश होते हुए पशुपालन का नया तरीका सीखने की कोशिश करते दिखेंगे। कुछ साल पहले तक हरियाणा में पशुपालन हर किसी के लिए फायदे का सौंदा नहीं माना जाता था लेकिन जब से ऐसे बड़े पशुधन मेले सरकारी तौर पर लगने शुरू हुए हैं, इन मेलों के माध्यम से लोगों को पशुपालन की नई तकनीकों का तो पता चलता ही है। साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ भी उन्हें आसानी से मिल जाता है। वास्तव में देखा जाए तो इन मेलों के माध्यम से हरियाणा में पशुपालन और पशुपालकों को संजीवनी देते हुए नए सिरे से बेहतर कार्य करने का मौका मिला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Animal Husbandry Values are Held For Honor In Haryana: Om Prakash Dhankar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agriculture minister omprakash dhankar, animal husbandry, honor and honor, increasing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved